काग्रेस ने शुरू किया "वोट चोर गद्दी छोड़" हस्ताक्षर अभियान,
रतलाम शहर कांग्रेस द्वारा वोट छोड़ गद्दी छोड़ के समर्थन में आमजन के हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत। हस्ताक्षर कार्यक्रम की शुरुआत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान वोट चोर गद्दी छोड़ के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ करते हुए कांग्रेस जिला प्रभारी विधायक श प्रताप ग्रेवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर भाजपा अपना एजेंडा लागू कर देश के नागरिकों के वोट अधिकार छीनना चाहती है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा कि भाजपा में जिस प्रकार से मोर्चा संगठन है उसी प्रकार भाजपा चुनाव आयोग को भी अपना मोर्चा संगठन मानकर वोट चोरी करा रही है । वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत आज रतलाम शहर में हम कांग्रेस जन भाजपा की तानाशाही सरकार के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। इस अभियान के तहत हम प्रत्येक वार्डों में जन जन तक पहुंचेंगे और भाजपा सरकार के इस षड्यंत्र को जनता के सामने लाएंगे। रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत सुभाष नगर चौराहे से की गई ,इस अवसर पर कांग्रेस के संगठन जिला प्रभारी विधायक प्रताप ग्रेवाल, शहर अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा पूर्व महापौर पारस सकलेचा महेंद्र कटारिया यासमीन शेरानी, कुसुम चाहर ,कमरुद्दीन कछवाय, बसंत पण्डया ने संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन वोट चोर गद्दी छोड़ यात्रा संयोजक रजनीकांत व्यास ने किया एवं आभार प्रदर्शन नगर निगम उप नेता कमरुद्दीन कछवाय ने किया। इस अवसर पर राजीव रावत ,चंद्रशेखर शर्मा ,प्रभु राठौड़ ,सुजीत उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, सोहेल काजी ,गणेश यादव, शैलेंद्र सिंह अठाना, राजनाथ यादव , प्रदीप राठौर, फखरुद्दीन मंसूरी, भारत सेन मुबारिक खान, अकील खान, संगीता काकरिया, आरिफा कछवाया, इंटक अध्यक्ष भंवर सिंह चौहान, मनोज पाण्डेय ,रोहित मीणा, हेमंत नेका, रिजवान शेख, अमर सिंह शेखावत ,नीलेश शर्मा आदि बड़ी संख्या में नागरिक गण एवं कांग्रेस जन उपस्थित थे।
