जावरा रोड और डोंगरे नगर स्थित ब्रह्माकुमारी केन्द्र में मनाया महिला दिवस

गौरव पैलेस कालोनी जावरा रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय भाग्योदय भवन के सभागार में महिला दिवस मनाया गया। केसरिया जागृति मंच राष्ट्रीय संयोजक रेखा गौतम मुख्य अतिथि थी। ब्रह्माकुमारी मनोरमा बहन ने कहा कि नारी शक्ति को सर्वोच्च स्थान पर स्थापित करने का ब्रह्माकुमारी श्रेष्ठ उदाहरण है। यहां लगभग 46000 बहनें 8000 सेवा केंद्र के माध्यम से विश्व के 150 देश में संपूर्ण संचालन कर रही हैं। डा. श्वेता सोनगरा नारी शक्ति का सभी को सम्मान करना चाहिए। डा. कृति जैन ने कहा कि नारी शक्ति को सब कार्य करते हुए अपना भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है। नामली सेवा केंद्र संचालिका पार्वती बहन, नजर बाग सेवा केंद्र संचालिका सीमा बहन ने संस्था का विस्तार से परिचय दिया। स्वागत पूजा बहन व आरती बहन ने किया। सफल संचालन श्वेता सोनी ने किया। आभार पूजा बहन ने माना।
समाज में नैतिकता का संचार करने का संकल्प
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के डोंगरे नगर स्थित दिव्य दर्शन भवन सेवा केंद्र पर महिला दिवस पर संगोष्ठी हुई। डा. अर्चना शर्मा, डा. स्मिता शर्मा, सबा खान, पूजा योगी, लता सेठिया, बसंती कृष्णा, डा. दिलीप नलगे अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डा. नलगे ने महिलाओं के सम्मान में मधुर गीत प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। अंत में सभी ने आध्यात्मिक जागरूकता से अपने जीवन को श्रेष्ठ बनाने और समाज में नैतिकता का संचार करने का संकल्प लिया।