आत्म शुद्धि चातुर्मास पर्व के तहत हो रहे है विभिन्न कार्यक्रम

आत्म शुद्धि चातुर्मास पर्व के तहत हो रहे है विभिन्न कार्यक्रम

जावरा। जैन मंदिर पिपली बाजार जावरा की धन्य धरा पर चल रहे आत्म शुद्धि चातुर्मास पर्व को पावन निश्रा प्रदान कर रहे परम पूज्य मुनिराज श्री चन्द्रयश विजय जी मा.सा.,पूज्य मुनिराज जिनभद्र विजय जी मा.सा. की आज्ञा अनुसार निम्न कार्यक्रम आयोजित किये गए।
भव्य वरघोडा संतोष राहुल छाजेड परिवार कानवन वालो के निवास स्थान पूनम विहार से ग्रंथो को लेकर गाजते बाजते परिवार व समाज जन जैन मंदिर पर पधारे।
साथ ही धर्म बिंदु ग्रन्थ वोहराने का लाभ स्व सुजानमल जी सोहनबाई मेहता की स्मृति में राजेश कुमार मंगलेश कुमार सार्थक,प्रियांशु मेहता परिवार ने लिया। श्री उदयमान वीरमान चरित्र ग्रन्थ वोहराने का लाभ संतोष राहुल छाजेड परिवार कानवन वालो ने लिया। ग्रंथो की अष्टप्रकारी पूजा का लाभ संघमाता रोशनबाई जी जीतमल लुक्कड परिवार ने लिया। ग्रंथो की वाकषेप पूजा का लाभ मनीष जी नवलक्खा परिवार ने लिया। पूज्य मुनिराज ने तप की महिमा का बहुत सुन्दर वर्णन किया मोक्ष गति की और अग्रसर होने के लिए त्याग तपस्या और ध्यान को जीवन में अंगीकार करके ही हम अपने जीवन सार्थकता को सफल कर सकते है लाभार्थी परिवारो का बहुमान करने का लाभ धरमचंद अनिल राहुल पियूष चपडोद परिवार ने लिया। ग्रंथो को अक्षत पुष्प से वदाने का लाभ रमणीक रतनलाल काकरिया परिवार ने लिया। श्री संघ अध्यक्ष अशोक लुक्कड सहमंत्री राजेश वरमेचा कोषाध्यक्ष विनोद वरमेचा चातुर्मास समिति अध्यक्ष धरमचद चपडोद मंत्री पारस ओसतवाल कोषाध्यक्ष अभय चोपडा सुभाष डूंगरवा, नेमीचंद लोढा, भवरलाल खेमसरा, सुरेश लुक्कड, प्रकाश चोरडिया, राजेंद्र राठोड, सुरेन्द्र सुराना, लाला ओरा, विशाल ओरा,मंगलेश मेहता, संजय आचलिया सहित अन्य गुरुभक्त उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी प्रचार संयोजक शिखर चन्द्र धारीवाल,विरेंद्र सेठिया ने देते हुआ बताया की घर घर गूंजेगा भक्ताम्बर स्त्रोत कल भवरलाल आचलिया के निवास स्थान पर होगा। आचलिया परिवार ने यह लाभ लिया।