मोहन मंत्रिमंडल में चेतन कश्यप बने मंत्री, रतलाम शहर सीट से तीन बार विधायक बने है काश्यप

मोहन मंत्रिमंडल में चेतन कश्यप बने मंत्री, रतलाम शहर सीट से तीन बार विधायक बने है काश्यप

कार्यकर्ताओ ने घर के बाहर मनाया जश्न, आतिशबाजी कर मिठाई बांटी

रतलाम। प्रदेश के नए मंत्रिमंडल में शहर विधायक चेतन्य काश्यप को शामिल किया गया है। श्री कश्यप ने सोमवार दोपहर को राज भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ली। श्री काश्यप के मंत्री बनने पर रतलाम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाते हुए आतिशबाजी कर जश्न मनाया ओर एक दूसरे को मिठाई खिलाई।

प्रदेश की नई मोहन सरकार के पहले मंत्रिमंडल गठन में रतलाम को भी प्रतिनिधित्व मिला है। शहर विधायक चेतन्य काश्यप को मंत्री बनाए जाने से आम जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में विधायक चेतन्य काश्यप सहित 28 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। जिसमे तीसरी बार प्रचण्ड मतों से जीत दर्ज करने वाले श्री काश्यप को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

श्री काश्यप को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर भाजपा नेताओ ओर कार्यकर्ताओ ने उनके घर के बाहर पहुचकर जमकर खुशियां मनाई और आतिशबाजी की।