निगम के भ्रष्टाचार के खिलाफ काग्रेसियो का प्रदर्शन, गेट पर ताला जड़ फूंका महापौर का पुतला
रतलाम। देश पर प्रदेश पर राज करने वाली कांग्रेस पार्टी आज सत्ताधारी भाजपा के आगे त्रस्त नजर आया रही है तो वहीं निर्दलीय पार्षद परस्त है और नगर सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते दिखाई दे रहें हैं । कांग्रेस वार्डों में विकास कार्य नहीं होने के चलते कांग्रेस ने निगम के बाहर उग्र धरना प्रदर्शन करते हुए सत्ताधारी भाजपा नगर के महापौर परिषद को घेर निगम के चेनल गेट पर ताला बंदी कर दी और निगम के बाहर महापौर, परिषद के खिलाफ नारेबाजी की इतना ही नही महापौर का निगम परिसर में पुतला भी फुंका है।
सत्ताधारी विपक्ष के साथ भेदभाव पूर्ण रवेया करता ही साथ ही निर्दलीय पार्षद को भी अपनी जमीन दिखा देता है जिसके चलतें निर्दलीय पार्षद को वार्ड विकास के लिए तरसना पड़ जाता है यहां तक सुनवाई भी नहीं होती है जिसका खामियाजा आम जनता और क्षेत्रवासियों को भुगतना पड़ता है विकास नहीं होने से वार्ड क्रमांक 26 के पार्षद व प्रतिनिधि ने भी आंदोलन में शामिल होकर महापौर व परिषद भेदभाव करने के आरोप लगाए हैं । कांग्रेस पार्षद वार्डों में विकास की समस्याओं के साथ कांग्रेस ने सड़क पानी सिवरेज की समस्याओं का भी ज़िक्र किया और परिषद व महापौर पर भ्रष्टाचार व लेन-देन के आरोप लगाए हैं ।
आंदोलन के समय कांग्रेस के प्रतिपक्ष नेता और शहर अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने महापौर सहित शहर विधायक पर भी भेदभाव का आरोप लगाया है। वही पूर्व विधायक वरिष्ठ नेता पारस दादा ने भी भाजपा पार्षदों के वार्ड में करोड़ों के विकास कार्य के करवाने और कांग्रेस वार्डों में 30% थी विकास कार्य करने के आरोप लगाते हुए आयुक्त से चेतावनी देते हुए कहा है कि जितना कार्य भाजपा पार्षदों के वार्ड में किया गया है परिषद के पंद्रह माह बचे हैं उक्त समय में भाजपा वार्डों में जितना विकास कार्यों में पैसा खर्च किया है उतना ही कांग्रेस के वार्ड में भी विकास कार्य करें नहीं तो कांग्रेस न्यायालय का दरवाजा खटखटा आएगी। शहर में विगत 15 सालों से लगातार भाजपा का महापौर व परिषद बनती आई है साथ कांग्रेस समय-समय पर विकास के मुद्दों और भेदभाव को लेकर प्रदर्शन भी करती आई है अब आज इस प्रदर्शन और पुतला दहन का क्या असर होगा यह आने वाला समय बताएगा।
कांग्रेस नेता मयंक जाट ने कहा कि रतलाम नगर निगम चुनाव हुए 3 वर्ष बीत गए हैं चुनाव के समय महापौर द्वारा किए गए वादे अभी तक धरातल पर नहीं आये व जनता के साथ निरंतर संपत्ति कर ,जलकर व बाजार बैठक वसूली के साथ में अनेकों प्रकार से लूट हो रही है। सिवरेज की गंदगी , नामांतरण, लीज वृद्धि अनेक मूलभूत समस्याओं एवं कांग्रेस पार्षदों के वार्डों में विकास कार्यों में निरंतर भेदभाव हो रहा है । आयुक्त एवं महापौर को निवेदन करने के बाद भी कोई परिवर्तन नहीं होने के बाद नगर निगम में कांग्रेस पार्षद दल द्वारा ये प्रदर्शन किया जा रहा है।
इस दौरान पूर्व महापौर विधायक पारस सकलेचा, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद मिश्रा "मामा", महेंद्र कटारिया ,वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री यासमीन शैरानी, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट , निगम उपनेता कमरुद्दीन कछुवाए, कांग्रेस पार्षद दल सचेतक आशा रावत,भावना पेमाल, नीलोफर खान ,मीनाक्षी सेन,मनीषा व्यास,नासिर कुरेशी ,सलीम बागवान, फखरुद्दीन मंसूरी ,रजनीकांत व्यास राजीव रावत, इंटक अध्यक्ष भंवर सिंह चौहान,हितेश पेमाल,ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या,वीरेंद्र सिंह,सोहेल काजी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष सैयद जैदी,छात्र संगठन अध्यक्ष निलेश शर्मा,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष महमूद खान, संगीता कांकरिया ,सुजीत उपाध्याय,फैयाज मंसूरी, प्रदीप राठौर मनोज पाण्डेय, विशाल कंडारे, जगदीश अकोदिया आदि बड़ी संख्या में शहर कांग्रेस के नेता व कार्यकताओं के साथ वार्डों के नागरिक उपस्थित हुए।
