जिला प्रशासन की अतिक्रमण कार्यवाही से श्रीमाली ब्राह्मण समाज नाराज, बैठा धरने पर, अधूरी कार्यवाही से नाराज हुआ समाज, जमकर हुआ हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

जिला प्रशासन की अतिक्रमण कार्यवाही से श्रीमाली ब्राह्मण समाज नाराज, बैठा धरने पर, अधूरी कार्यवाही से नाराज हुआ समाज, जमकर हुआ हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

रतलाम। शहर के उकाला रोड स्थित श्रीमाली ब्राह्मण समाज को जमीन से हाईकोर्ट के आदेश बाद अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान जिला प्रशासन के ढ़ीले रवैये के कारण कार्यवाही धीमी गति से चली तो वही अतिक्रमण करने वालों ने जमकर हंगामा किया और केरोसिन डालकर जान देने की धमकी दे डाली।

इस दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन कार्यवाही अधूरी छोड़ उल्टे पांव लौटते नजर आया। इस दौरान श्रीमाली ब्राह्मण समाज के लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पर अधूरी कार्यवाही करने का आरोप लगाया ओर धरने पर बैठ गये। मौके पर पहुंचे समाजजनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। समाज के लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन ने पूरी तरीके से अतिक्रमण नहीं हटाया तो समाज के करीब 50 लोग भी अपने ऊपर आग लगा लेंगे।

इस दौरान काफी गहमा गहमी हो गई। विरोध प्रदर्शन के दौरान तहसीलदार ने समाज के लोगों को हाईकोर्ट के आदेश का पालन करने और एक दिन का स्टे मिलने की बात कही जिसके बाद धरना समाप्त हुआ और आगे की कार्यवाही अगले दिन करने की बात कही।

दरअसल पूरा मामला उकाला रोड खड़े गणपति मंदिर के पीछे स्थित श्रीमाली ब्राम्हण समाज की जमीन पर अतिक्रमण ओर न्यायालय के आदेश से जुड़ा हुआ है यहाँ पर समाज की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था और इसका प्रकरण न्यायालय में चल रहा था। जिसको लेकर फैसला श्रीमाली ब्राम्हण समाज के पक्ष में आया ओर जिला प्रशासन को अतिक्रमण हटाने ओर पीड़ित पक्ष को कब्जा दिलाने का आदेश दिया था, जिसको लेकर जिला प्रशासन का अमला पुलिस के साथ मौके पर पहुंचा था और अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही कर रहा था ।

इस दौरान एक पक्ष ने हंगामा किया कर जमकर विवाद किया। ओर कार्यवाह के दौरान अपने ऊपर पेट्रोल डालने की धमकी दे डाली। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाया और शांत किया। साथ ही अतिक्रमण की कार्रवाई अधूरी छोड़कर रवाना होने लगे। इस दौरान कब्जा लेने के लिए खड़े रहे श्रीमाली ब्राम्हण समाज के लोगों ने विरोध दर्ज कराते हुए अधूरी कार्यवाही को लेकर नाराजगी जाहिर की ओर न्यायालय के आदेश का पालन नहीं करने का आरोप लगाया। ओर धरना दे दिया। सूचना मिलने पर मौके पर तहसीलदार पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों से चर्चा की ओर एक दिन का स्टे होने की बात सामने आने पर धरना समाप्त हुआ। इस दौरान समाज के लोगों ने मंदिर परिसर में दर्शन करते हुए भजन भी किये।