कैबिनेट मंत्री बनने के बाद कल पहली बार रतलाम आ रहे काश्यप, उत्साह भरा स्वागत होगा

कैबिनेट मंत्री बनने के बाद कल पहली बार रतलाम आ रहे काश्यप, उत्साह भरा स्वागत होगा

रतलाम। मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद चेतन्य काश्यप 29 दिसंबर को पहली बार रतलाम आएंगे।काश्यप दोपहर 12:15 सातरुंडा से रतलाम जिले में प्रवेश करेंगे। उसके पश्चात सालाखेड़ी से रतलाम शहर में उनका प्रवेश होगा। उनके आगमन पर भाजपा द्वारा नाहरपुरा से स्वागत रैली निकाली जाएगी।
जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि स्वागत रैली नाहरपुरा से प्रारंभ होकर डालू मोदी बाजार, गणेश देवरी, धानमंडी, शहर सराय होते हुए महाराणा प्रताप चौक सैलाना बस स्टैंड से होते हुए श्रीराम मंदिर, सज्जन मिल से भारत माता चौराहा अलकापुरी पहुंचकर समापन होगा। रैली के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर कैबिनेट मंत्री काश्यप का स्वागत किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा, जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, एमआइसी सदस्यों, पार्षदों ने कार्यकर्ताओं तथा आमजन से काश्यप का मंत्री के रूप में प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत करने की अपील की है।