रतलाम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, राम मंदिर चंदा संग्रह को लेकर साधा निशाना; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से घर-घर पोस्टर लगाने का आह्वान
रतलाम। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने रतलाम प्रवास के दौरान राम मंदिर चंदा संग्रह को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया। सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान उन्होंने कथित "चंदा चोरी" के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि अब वे स्वयं अपने घर पर एक पोस्टर लगाएंगे, जिस पर लिखा होगा कि "भगवान राम के चढ़ावे में चोरी करने वाले इस संगठन का घर में प्रवेश वर्जित है।"
उन्होंने कहा कि "मैं अपने घर पर यह पोस्टर लगा रहा हूं। मेरे घर में उस संगठन का कोई व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकेगा, जिस पर भगवान राम के चढ़ावे में चोरी करने का आरोप है।"
इसके साथ ही पूर्व मुंख्यमंञी दिग्विजय सिंह ने कहां है कि अयोध्या के राम मंदिर में हुई करोड़ों की लूट के मामले को दबाने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंञी मोहन यादव को लेंड माफिया बता कर पाशा फेका है।
दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने घरों पर इसी तरह के पोस्टर लगाएं। उन्होंने कहा कि पोस्टर पर साफ लिखा जाए कि "हमारे घर में चंदा चोरी करने वाले संगठन का प्रवेश निषेध है।" उनका कहना था कि यदि हर गांव, हर मोहल्ले और हर घर पर इस तरह के पोस्टर लगेंगे तो जनता तक उनका संदेश स्वतः पहुंच जाएगा और लोग इस मुद्दे को गंभीरता से समझेंगे।
उन्होंने कहा कि यह केवल एक पोस्टर नहीं बल्कि विरोध का प्रतीक होगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस अभियान को गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक ले जाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग इस मुहिम से जुड़ें।
दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अल्प प्रवास पर रतलाम पहुंचे थे। यहां सर्किट हाउस में उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। बैठक के दौरान उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ राम मंदिर चंदा संग्रह से जुड़े मुद्दे पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं को इस संबंध में जनजागरण अभियान चलाने की सलाह दी।
