24 मई को रतलाम में होगा अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा 2026 का आयोजन... विद्यार्थियों को भविष्य की नीट, जेईई, यूपीएससी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मानसिक रूप से तैयार करना है उद्देश्य
रतलाम। शहर के शास्त्री नगर स्थित अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा (एटीएसई) 2026 का आयोजन 24 मई को किया जाएगा। परीक्षा में इस वर्ष कक्षा 8वीं, 9वीं, 10वीं एवं 11वीं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को भाग लेने का अवसर मिलेगा। परीक्षा का सिलेबस विद्यार्थियों की पूर्व कक्षा पर आधारित रहेगा।
संस्थान द्वारा आयोजित इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य की नीट, जेईई, युपीएससी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मानसिक रूप से तैयार करना तथा उनकी शैक्षणिक क्षमता को पहचानना है।
संस्थान की ओर से बताया गया कि परीक्षा पूर्णत: निशुल्क रहेगी। साथ ही विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए फ्री काउंसलिंग और करियर मार्गदर्शन सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। इसमें 10वीं के बाद विषय चयन से जुड़ी समस्याओं का समाधान, सही विषय चयन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।
परीक्षा के बाद विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए स्वअल्पाहार की व्यवस्था भी रहेगी। कार्यक्रम में अनुभवी मेंटर्स एवं एक्सपर्ट टीम विद्यार्थियों के भविष्य और करियर से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों के जवाब देगी।
संस्थान ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 23 मई दोपहर 2 बजे तक निर्धारित की गई है। इच्छुक विद्यार्थी शास्त्री नगर स्थित संस्थान कार्यालय में जाकर अथवा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
