आदिवासी छात्र संगठन का स्थापना दिवस मनाया

रतलाम। आदिवासी छात्र संगठन का स्थापना दिवस सैलाना रोड स्थित एक निजी होटल में मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर आदिवासी छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी बात रखी। साथ में पढ़ाई लड़ाई साथ- साथ के नारे लगाएं आदिवासी छात्र संगठन सैलाना टीम ने आदिवासी ढोल कुण्डी पर नृत्य किया। कार्यक्रम में छात्रों की वर्तमान स्थिति पर बातचीत हुई।
छात्रवृत्ति,आवास, स्कूल, छात्रावासों के साथ साथ मध्य प्रदेश में खाली पड़े बैकलॉक पदों और स्कूलों ,कॉलेज की समस्याओं पर विचार विमर्श किया दिन भर अलग अलग कार्यक्रम चला आदिवासी छात्र संगठन जिला अध्यक्ष सांवरिया निनामा ने बताया कि आदिवासी छात्र छात्राओं के साथ सरकार ने हमेशा सौतेला व्यवहार किया हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित आदिवासी छात्र संगठन के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ध्यानवीर डामोर, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश भूरिया, आकाश के जिला अध्यक्ष धु्रव निनामा, डॉ भरत निनामा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा, बाप पार्टी जिला अध्यक्ष चंदू मईड़ा, एकता परिषद के प्रांतीय सचिव, डॉ कमल डामोर,क्चक्कङ्करू के प्रदेश संयोजक दिनेश माल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजेंद्र मईड़ा, जयस जिला अध्यक्ष कालू बरोड़, सरपंच छोटू भाभर, वरिष्ठ कार्यकर्ता, विपिसिंग हारी, बहादुर भगोरा तुलसीराम डिंडोर, आशीष निनामा, सतीश मुनिया, संगठन के पदाधिकारी, आदिवासी छात्र संगठन जिला उपाध्यक्ष विकास भाभर, जिला संगठन मंत्री बादल थमीर, जिला आईटी सैल संजय चरपोटा, जिला सचिव, राजेश भूरिया, जिला मीडिया प्रभारी, जवानसिंह डामोर, सैलाना ब्लॉक अध्यक्ष विकास डोडियार, बाजना ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश भगोरा, रतलाम ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष भूरालाल मईड़ा, सैलाना कॉलेज अध्यक्ष, विनय मईड़ा, उपाध्यक्ष सुनील चारेल, सैलाना छात्रा प्रकोष्ठ सुनीता मईड़ा, पूर्व कॉलेज अध्यक्ष कल्पेश निनामा, बाजना ब्लॉक उपाध्यक्ष केवजी चारेल, सैलाना मीडिया प्रभारी पिंटू निनामा, गौरव मईड़ा,ईश्वरलाल डोडियार, सैलाना ब्लॉक उपाध्याय समरथ मईड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल निनामा, बहादुर पारगी, अमरसिंह देवड़ा, आशा कटारा, खुश्बू भाभर, पपीता मईड़ा, मनीषा मईड़ा, ऊषा, सुनीता, शकुंतला सीमा, अन्य हजारों छात्र छात्राएं शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष सांवरिया निनामा और आभार विकास भाभर ने किया।