दादा का अंदाज निराला:स्कूटी पर बैठक निकले नामांकन भरने, मां कालिका सहित देवालयों के किए दर्शन पारस सकलेचा ने भरा नामांकन,रैली निकाल दिखाई ताकत

दादा का अंदाज निराला:स्कूटी पर बैठक निकले नामांकन भरने,  मां कालिका सहित देवालयों के किए दर्शन पारस सकलेचा ने भरा नामांकन,रैली निकाल दिखाई ताकत


रतलाम। रतलाम शहर कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा ने शुक्रवार को हजारों की संख्या में मौजूद समर्थकों के साथ रैली निकालते हुए नामांकन दर्ज किया। रैली बाजना बस स्टैंड से शुरू हुई जो कि शहर के विभन्न मार्गों से होते हुए कलेक्टोरेट पहुंची। यहां पर रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन फॉर्म जमा कराया। रैली से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा ने मां कालिका माता और साहू बावड़ी हनुमान मंदिर सहित अन्य देवालयों पर पहुंच दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष इस विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदार रहे मयंक जाट के स्कूटर पर बैठकर पूरा उत्साह दिखाते रहे।


शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बाजना बस स्टैंड क्षेत्र में बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थकों के साथ प्रत्याशी सकलेचा युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट की स्कूटी पर सवार हुए। रैली का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर प्रत्याशी सकलेचा का अभिनंदन किया गया। रैली बाजना बस स्टैंड से चांदनीचौक, घास बाजार, खेरादी वास, डालूमोदी बाजार, गणेश देवरी, रानीजी का मंदिर, शहर सराय, न्यूरोड, दोबत्ती, स्टेशन रोड, दिलबहार चौराहा, महू रोड होते हुए कलेक्टोरेट पहुंची। नामांकन जमा करने के दौरान रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा के साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट, प्रदेश महासचिव यास्मीन शेरानी, नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा विशेष रूप से मौजूद थे। रैली में कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्रसिंह अठाना, फैय्याज मंसूरी, महामंत्री राजीव रावत, शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष सय्यैद वुसद जैदी, सेवादल अध्यक्ष रजनीकांत व्यास,  महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, महिला सेवादल अध्यक्ष वेणू शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या, वीरेंद्र प्रताप सिंह, सोहेल काजी, गणेश यादव, उपनेता प्रतिपक्ष कमरूद्दिन कछवाया, संगठन मंत्री मांगीलाल जैन, पार्षद नासीर कुरैशी, वहीद शैरानी, आशा रावत, कविता महावर, सलीम भाई बागवान, फकरूद्दीन, सुजीत उपाध्याय, जोयेब आरिफ, हितेश पैमाल, रमेश शर्मा, जितेंद्र हाड़ा मिर्ची, हरविंदर सिंह नांदरा, ईश्वरसिंह राठौर, रमेश शर्मा, अमरसिंह शेखावत, राजेश प्रजापत, आरिफ कछवाए, हीना शेख, मीना जाट, अन्नू धभाई, इक्का बैलूत, मनोज खोईवाल, जितेंद्र पडियार, प्रदीप राठौर, यूसुफ शाह, धर्मेंद्र शर्मा, राजकुमार जैन लाला, विजय पंड्या, कैलाश सोलंकी, भरत सेन, विजय उपाध्याय, अविजीत सुराणा, अंकित मावावाल, इकरार चौधरी, अनिल भटनागर, प्रदीप बटवाल, रमेश पोरवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।