करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह चौहान लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव, बड़ी भाजपा कांग्रेस की मुश्किलें

करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह चौहान लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव, बड़ी भाजपा कांग्रेस की मुश्किलें

जावरा से जीवनसिंह भरेंगे नामांकन, भाजपा और कांग्रेस के कई नेता कार्यकर्ता भी जुड़े

रतलाम/जावरा। पिछले विधानसभा चुनाव की तरहइस बार के विधानसभा चुनाव में भी त्रिकोणीय मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई है। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों का एलान होने के बीच करणी सेना परिवार ने भी चुनावी ताल ठोक दी है और उसके मुखिया जीवनसिंह शेरपुर के साथ भाजपा कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता हो गए है। ऐसे में दोनों दलों की नजरे अब जीवनसिंह पर आ गई है। दावा किया जा रहा है कि जीवनसिंह ने पहली ही बैठक में सभी वर्गो और दोनों दलों के नेताओं को अपने साथ जोड़ते हुए यह दिखा दिया है कि वे कितने समर्थन और ताकत के साथ चुनाव लडऩे जा रहे है।
भाजपा और कांग्रेस में पिछले करीब एक साल से चल रही चुनावी अटकलों और दावेदारों की दिल्ली भोपाल दौड़ भाग के बाद जब टिकट का एलान हुआ तो कई लोगों को हैरानी हुई। भाजपा में इस बार जहां सिंधिया खेमे से जुडे के के सिंह कालूखेड़ा को टिकट मिलने की ज्यादा संभावना जताई जा रही थी तो वहीं कांग्रेस में वीरेन्द्रसिंह सोलंकी, डीपी धाकड़, राजेश भरावा, वरुण श्रोत्रिय, हिम्मतसिंह श्रीमाल, नीतिराजसिंह जैसे नाम के बीच करणी सेना के जीवनसिंह शेरपुर को भी टिकट मिलने की संभावना जताई जा रही थी। कांग्रेस पार्टी ने हिम्मतसिंह शश्रीमाल को उम्मीदवार बनाया तो सोलंकी व कुछ  अन्य दावेदारों के समर्थकों ने कड़ी नाराजगी जताई तो वहीं करणी सेना ने तो निर्दलीय चुनाव में उतरने का फैसला कर लिया। करणी सेना परिवर ने प्रदेश की ८० सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान करने के साथ ही जावरा में मुखिया जीवनसिंह शेरपुर को मैदान में उतारा तो जीवनसिंह की पहली ही चुनावी बैठक में भाजपा और कांग्रेस से आए कई नेता, कार्यकर्ता उनके साथ दिखे। कल खाचरौद रोड़ स्थित एक रिसोर्ट में जीवनसिंह शेरपुर ने चुनावी ऐलान को लेकर बडी बैठक रखी तो उसमें भाजपा प्रत्याशी डॉ.राजेन्द्र पाण्डेय के खासमखास पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन सोनी, युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष विश्वास शर्मा, भाजपा पार्षद इरशाद बाबा तथा कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता यहा दिखे वहीं कांगे्रस नेता एवं पूर्व गृहमंत्री के करीबी युसूफ बब्बू, यूथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष अली जमान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अन्नपूर्णा पंवार समेत कई कांग्रेसी जीवनसिंह की सभा में और मंच पर बोलते हुए नजर आए। ऐसे में अब भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों तथा दोनों संगठनों की नजरे जीवनसिंह की चुनावी रणनीति और तैयारी पर जमना स्वभाविक हो जाएगी।


बॉक्स
फोटो-११
-जीवनसिंह बोले-मैं हारु या जीतू जनता के लिए काम करुंगा, पवन सोनी ने खोली भाजपा और भ्रष्टाचार की पोल

करणी सेना परिवार की चुनावी बैठक में वैसे तो कोई नेता मंच पर नही बैठा, लेकिन बारी बारी से सभी ने मंच पर जाकर अपनी बात जरुर रखी। एक तरफ जहां जीवनसिंह शेरपुर ने स्पष्ट किया कि वे जनता के उम्मीदवार के रुप में चुनाव लडेंगे और सभी को अपने साथ जोड़ते हुए चलेंगे वहीं चुनाव नतीजे जो भी आए हमेशा जनता के लिए काम करते रहेंगे। मंच पर पांडेय के करीबी रहे पवन सोनी ने कहा भाजपा में पदाधिकारी या कार्यकर्ता की कोई वेल्यू नही वहां सारे अधिकार एक ही व्यक्ति के पास में है और मंडल अध्यक्ष जैसा व्यक्ति एक सिपाही का स्थानांतरण तक नही करवा सकता। उन्होने कहा आलम ऐसा है कि कार्यकर्ता मरता रहे नेता साथ खड़े नही होते और सिर्फ चुनाव में कार्यकर्ता की याद आती है। उन्होने कहा अब मैं जीवनसिंह शेरपुर के साथ हूं और पूरी ताकत से इनका साथ दूंगा। सोनी ने मंच से नपा में भ्रष्टाचार का मामला भी पूरी ताकत से उठाया।

गौरतलब है कि जावरा विधानसभा में बुलाए गए कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में सर्व समाज के कार्यकर्ता शामिल हुए। जीवन सिंह शेरपुर के समर्थन में जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशु निनामा, तीन जिला पंचायत सदस्य, जावरा नगर परिषद के पार्षद सहित आसपास के गांव के सरपंच और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। कार्यकर्ता सम्मेलन में जीवन सिंह शेरपुर ने जावरा विधानसभा से निर्दलीय चुनाव का ऐलान कर दिया है। जीवन सिंह 26 अक्टूबर को सुबह 8:00 बजे रैली के साथ नामांकन दाखिल करने जनवरी को भोपाल के जंबूरी मैदान में हुए महा आंदोलन के बाद भाजपा सरकार ने संगठन की 22 में से 18 सूत्रीय मांगे लिखित पत्र देकर मान ली थी लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया गया। इसके बाद कांग्रेस ने भी अपने वचन पत्र में 18 सूत्रीय मांगों को शामिल करने का वादा करणी सेना परिवार से किया था। इसके बाद अब करणी सेना परिवार मध्य प्रदेश में दोनों राजनीतिक पार्टियों के समीकरण बिगाड़ने जा रही है। संगठन के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद जावरा से विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके है।