कुसुम चाहर बनीं मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव

कुसुम चाहर बनीं मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव
रतलाम। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अल्का लांबा ने मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल को पुनः प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसी क्रम में रतलाम शहर की महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कुसुम चाहर को प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया है।
श्रीमती कुसुम चाहर की इस नियुक्ति पर कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों तथा परिवारजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। सभी ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में महिला कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त, संगठित और सक्रिय होगा।
श्रीमती चाहर ने कहा कि वे संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए महिला कांग्रेस को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का प्रयास करेंगी।