रेडक्रास की गतिविधियों को गति देने की सलाह, रेडक्रास अध्यक्ष व कलेक्टर राजेश बाथम से की संचालक मंडल ने मुलाकात

रतलाम : कलेक्टर व रेडक्रास सोसाइटी अध्यक्ष राजेश बाथम से जिला रेडक्रास सोसाइटी के संचालक मंडल ने कार्यालय में मुलाकात की। चेयरमैन प्रीतेश गादिया, डिप्टी चेयरमैन सुशील मूणत, कोषाध्यक्ष संजय लुनिया, संचालक शरद जोशी, पूर्व उपाध्यक्ष व संचालक डा. सुलोचना शर्मा, राजेश रांका, हेमंत मूणत, एडवोकेट सुनील पारिख, दिनेश बरमेचा ने बाथम का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। उन्होंने सभी को बधाई देते हुए रेडक्रास सोसाइटी की गतिविधियों को गति देने की सलाह देकर अनेक सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से जनअपेक्षा के अनुरुप कार्य कर रेडक्रास के मानव सेवा के कार्य को आगे बढ़ाएं। वर्तमान में संचालित वृद्धाश्रम, एंबुलेंस संचालन, दवाई की दुकानों सहित अन्य गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। पुराने कलेक्ट्रेट परिसर में संस्था के लिए कार्यालय उपलब्ध कराने का भी उन्होंने आश्वासन दिया। नवनिर्वाचित संचालक मंडल शीघ्र ही पदभार संभालेगा।
रेडक्रास से जुडऩा गौरव की बात
- रेडक्रास सोसाइटी संचालक मंडल ने मंत्री चेतन्य काश्यप से की भेंट
रतलाम : रेडक्रास सोसाइटी पवित्र उद्देश्य को लेकर विश्वभर में पीड़ित मानवता की सेवा के लिए सक्रिय है। इसका एक इतिहास है। इससे जुडऩा और इसके उद्देश्यों के लिए कार्य करना गौरव की बात है।
यह बात मंत्री चेतन्य काश्यप ने रेडक्रास सोसाइटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से चर्चा के दौरान कही।सौजन्य मुलाकात में बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि रतलाम जिला रेडक्रास सोसाइटी ने स्व. महेंद्र गादिया के नेतृत्व में पिछले बोर्ड ने उल्लेखनीय कार्य करते हूए जरूरतमंदों की सेवा के अनेक कार्य किए। इससे रेडक्रास के महत्व को आमजन ने समझा और अपना योगदान भी दिया। उम्मीद है यह बोर्ड भी समाजसेवा के कुछ नए कार्य और योजनाएं बनाएगा। इससे मानव सेवा के क्षेत्र में इसकी स्थानीय पहचान बनेगी। उन्होंने संस्था के कार्यों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया और कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
संचालक मंडल के चेयरमैन प्रीतेश गादिया, डिप्टी चेयरमैन सुशील मूणत, कोषाध्यक्ष संजय लुनिया, शरद जोशी, अशोक जैन लाला, सुनील पारिख एडवोकेट, राजेश रांका, हेमंत मूणत ने भी काश्यप का स्वागत किया और कहा कि सभी के सहयोग व मार्गदर्शन में संचालक मंडल समाजसेवा के कार्य को आगे बढ़ाएगा। प्रशासन को सहयोग करेगा। लोगों के सुझाव भी सदैव आंमत्रित रहेंगे।