कांग्रेस कल वोट चोर, गद्दी छोड़ यात्रा के बहाने दिखाएगी दमखम, पटवारी- सिंघार-भूरिया गहलोत होंगे शामिल

रतलाम। कांग्रेस की कल रतलाम में वोट चोर गद्दी छोड़ यात्रा होने वाली हैं इस यात्रा के साथ ही कांग्रेस अपना दमखम दिखाएगी। इसके साथ ही रतलाम जिले में कमजोर हुई कांग्रेस अपनी मौजूदगी का एहसास करवाकर आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारी शुरू करेगी। जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष समेत कई दिग्गज नेता भी शामिल होंगे।
गौरतलब के ही अखिल भारतीय कांग्रेस के आह्वान पर पूरे देश, प्रदेश के साथ रतलाम में भी कांग्रेस की वोट चोर-गद्दी छोड़ जन समर्थन यात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारी रतलाम में अब जोर-शोर से शुरू हो गई है। रतलाम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की उपस्थिति में यात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारी को लेकर शहर व जिला कांग्रेस द्वारा बैठक आयोजित कर यात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को विभिन्न प्रकार की जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने बताया कि यात्रा 31 अगस्त को बाजना बस स्टैंड से निकाली जाएगी। यहां से यात्रा प्रारंभ होकर चांदनी चौक, चौमुखीपुल, घास बाजार, खेरादीवास, गणेश देवरी, धानमंडी होते हुए शहीद चौक पहुंचकर आमसभा के रूप में परिवर्तित होगी। जिसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी संबोधित करेंगे। पटवारी के साथ राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी, मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, रतलाम प्रभारी विधायक प्रताप गरवाल, पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत सहित जिला, शहर कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में आमजन इस जन समर्थन यात्रा में शामिल रहेंगे। जन समर्थन यात्रा की तैयारी के संबंध में आयोजित बैठक में पारस सकलेचा, पूर्व विधायक पारस दादा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट, भारत यात्री संगीता कांकरिया,कार्यकारी अध्यक्ष फैयाज मंसूरी, शैलेन्द्र सिंह अठाना,कांग्रेस नेत्री यास्मीन शेरानी,ब्लाक अध्यक्ष बसन्त पंड्या, वीरेन्द्र प्रताप सोलंकी,सोहेल काजी,अमर सिंह शेखावत,सेवादल रजनीकांत व्यास,राजनाथ सिंह, रमेश शर्मा, राकेश झालानी,विनोद मिश्रा मामा ,शहर प्रवक्ता जोएब आरिफ,सुजीत उपाध्याय पार्षद गण कविता सुनील महावर,आशा राजीव रावत, कमरुद्दीन कछुवाय, भावना हितेश पैमाल महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुसुम चाहर,नासिर कुरैशी,वाहिद शेरानी,आरिफ़ा कछुवाय, रुखसाना मजहर खान,राधा प्रजापति,हिना खान,आयशा कुरैशी एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई। जिलाध्यक्ष शान्तीलाल वर्मा ने कांग्रेस समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में पधारने की अपील की, जिससे महारैली को सफल बनाया जा सके।
वोट अधिकार यात्रा के तहत सैलाना क्षेत्र से बड़ी संख्या में जुटेंगे कांग्रेसी, पूर्व विधायक एवं जिलाध्यक्ष गेहलोत ने सैलाना-सरवन ब्लॉक में ली बैठके
सरवन और शिवगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की संयुक्त बैठक में रतलाम जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष व प्रदेश महासचिव हर्ष विजय गेहलोत ने भाजपा शासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में हर वर्ग चाहे महिलाएं हों, युवा हों या किसान सभी परेशान है।
गेहलोत ने कहा कि भाजपा ने देशभर में चुनावों के दौरान वोट चोरी कर लोकतंत्र को कमजोर किया है। उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश की 27 सीटों पर गड़बड़ी हुई है, जिसमें सैलाना क्षेत्र भी शामिल है। हमारे पूर्वजों ने संविधान बनाकर हमें वोट का अधिकार दिया, जिसे किसी कीमत पर छीना नहीं जा सकता। कांग्रेस वोट चोरी नहीं होने देगी।
बैठक में उन्होंने बताया कि 31 अगस्त 2025 को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में रतलाम में वोट अधिकार यात्रा के तहत विशाल जनआंदोलन आयोजित किया जाएगा। गेहलोत ने कार्यकर्ताओं से इस आंदोलन में बड़ी संख्या में शामिल होकर राहुल गांधी के संदेश वोट चोर गद्दी छोड को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय प्रभु दयाल गेहलोत के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश पाटीदार और छगन भगोरा सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष विजय गेहलोत और सहप्रभारी मुकेश पोरवाल का साफा बांधकर व पुष्पमालाओं से स्वागत किया।
बैठक में पूर्व मंडी अध्यक्ष शेखर गेहलोत, श्रीराम चौधरी, जगदीश कुमावत, कालू निनामा, नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला और रामप्रसाद चंदेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन नगर कांग्रेस अध्यक्ष मंगलेश कसेरा ने किया और आभार ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश पाटीदार ने माना।