सांदीपनि विद्यालय में विजय मीणा बने शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, पाटीदार चुने गए उपाध्यक्ष, अभिभावकों-शिक्षकों और विषय विशेषज्ञों को मिला प्रतिनिधित्व

सांदीपनि विद्यालय में विजय मीणा बने शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, पाटीदार चुने गए उपाध्यक्ष, अभिभावकों-शिक्षकों और विषय विशेषज्ञों को मिला प्रतिनिधित्व

रतलाम। सांदीपनि विद्यालय, विनोबा नगर, रतलाम में शासन के निर्देशानुसार शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत किया गया। समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन अभिभावक सदस्यों से कराया गया, जिसमें विजय मीणा अध्यक्ष तथा कमल पाटीदार उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

संस्था प्राचार्य एवं शाला प्रबंधन समिति की सचिव संध्या बोरा ने बताया कि समिति के गठन में शासन के निर्धारित प्रावधानों का पालन करते हुए विद्यार्थियों के अभिभावकों, शिक्षकों, विषय विशेषज्ञों तथा विभिन्न वर्गों का समुचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है, ताकि विद्यालय के समग्र विकास में सभी की सहभागिता बनी रहे।

समिति में पालक प्रतिनिधियों के रूप में रशेष राठौड़, दीप्ति जैन, सिकंदर पटेल, राजेंद्र सिंह राठौर एवं लोकेश कुमार सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया। वहीं उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर, अनिल मिश्रा, सीमा चौहान, जिला शिक्षा कार्यालय के प्रतिनिधि जितेंद्र जोशी, भावना रावत, कविता वर्मा, पिंकी सोलंकी एवं सरिता राजपुरोहित को समिति का सदस्य नामांकित किया गया। समिति के विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में पार्षद प्रतिनिधि कैलाश सिंह बिष्ट एवं संजय पांडे का मनोनयन किया गया। समिति गठन के अवसर पर कार्यक्रम का संचालन प्रधान अध्यापक अनिल मिश्रा ने किया, जबकि अंत में सीमा चौहान ने आभार माना।