शराब के लिए वसूली के लिए चाकूबाजी की घटना करने वाले आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल, दूसरा आरोपी है फरार
रतलाम के जवाहर नगर में शराब के लिए रुपए मांगने पर इनकार करने पर चाकूबाजी की घटना करने शामिल एक आरोपी को रतलाम पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा वहीं दूसरा मुख्य आरोपी फरार है। अपराधी और तस्करों पर रतलाम एसपी सख्त मिजाज में है। शहर में अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, ऐसा एसपी अमित कुमार का कहना है।
दरअसल जवाहर नगर रतलाम निवासी फरियादी युवराज सिंह ने 26 अक्टूबर को औद्योगिक क्षेत्र थाना पहुंचकर रिपोर्ट करवाई कि युवराज को रात्री करीबन 11 बजे उनके मित्र की दुकान पर बैठे थे कि उसी समय नेपोली उर्फ जफर बदमाश अपने साथी गट्टू और उसका साथी समीर मार्बल साथ आए और बोले कि शराब पीने के लिये पैसे गल्ले मे से निकाल कर दे। इस पर युवराज ने बोला कि किस बात के पैसे, इसी बात पर आरोपी गलियां देने लगे। युवराज ने गलियां देने से मना किया तो गट्टू नेपाली बदमाश उर्फ जफर ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इस घटना की सूचना पर थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पर मामला धारा 119(1),296,1 15(2).351(3).3(5) B.N.S. का पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस ने कार्रवाई
एसपी अमित कुमार द्वारा घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एएसपी राकेश खाखा और सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र रतलाम सत्येंद्र रघुवंशी के नेतृत्व में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तार हेतु टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास करते हुए आरोपी समीर उर्फ मार्बल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं घटना का मुख्य आरोपी गट्टू उर्फ नेपाली उर्फ जफर फरार है। पुलिस जल्द इसकी भी गिरफ्तारी कर लेगी।
