सर्किल जेल में बंदियों को आवश्यक सामग्री भेंट

सर्किल जेल में बंदियों को आवश्यक सामग्री भेंट

रतलाम : वाघेला गोसेवा जीवदया समिति द्वारा मकर संक्रांति पर गो रोटी वाहन से जुड़े भक्तों के सहयोग से सामाजिक समरसता भाव लिए सर्किल जेल में महिला-पुरुष बंदियों को आवश्यक दैनिक सामग्री का वितरण किया गया। बंदियों के कल्याण के लिए सुंदरकांड पाठ भी कराया गया। तिल-गुड़ के लड्डू आदि का प्रसाद वितरण समिति प्रमुख दिनेश वाघेला के मार्गदर्शन में किया गया।

अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, समाजसेवी प्रवीण सोनी, राजेश माहेश्वरी, विशाल कुमार वर्मा, समिति प्रमुख दिनेश वाघेला, बाबूलाल सिसोदिया, महावीरसिंह शक्तावत का जेल प्रशासन द्वारा स्वागत-सम्मान किया गया। गोसेवक विनोद बैरागी, महेश शर्मा, रामचंद्र भाटी, नारायण पाटीदार, सुभाष चौहान, रिंकू वाघेला, सचिन देवड़ा, जितेंद्र सिसोदिया, श्यामा वाघेला, शकुंतला सिसोदिया, रेखा शर्मा, राजकुमारी भाटी, मनोरमा शर्मा, आशा भट्ट, त्रिशिका वाघेला, विमलेश वर्मा, कशिश व्यास, प्रियांशी पांड्या आदि उपस्थित रहे। संचालन उप जेल अधीक्षक ब्रजेश मकवाने ने किया। आभार जेल अधीक्षक लक्ष्मणसिंह भदौरिया ने माना।