आपदा प्रबंधन को लेकर डी मार्ट में मॉक ड्रिल, मॉक ड्रिल के दौरान रेस्क्यू अभ्यास किए गए, लोगों को बचाने के पूरे तरीके आजमाए

आपदा प्रबंधन को लेकर डी मार्ट में मॉक ड्रिल, मॉक ड्रिल के दौरान रेस्क्यू अभ्यास किए गए, लोगों को बचाने के पूरे तरीके आजमाए


रतलाम। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन रतलाम द्वारा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) एवं राज्य आपदा मोचन बल  (एसडीआरएफ) द्वारा भूकंप जैसी आपदा से निपटने की तैयारियों के परीक्षण हेतु रतलाम नगर स्थित डीमार्ट परिसर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
 मॉक ड्रिल का संचालन 11वीं बटालियन एनडीआरएफ वाराणसी के प्रभारी डिप्टी कमांडेंट श्री राम भवन सिंह यादव एवं एसडीआरएफ प्रभारी डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट रोशनी बिलवाल के नेतृत्व में किया गया।
 एसडीआरएफ द्वारा डीमार्ट दीवार के साइड में फंसे घायल व्यक्तियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।
एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की संयुक्त टीम द्वारा इंसार्ज मार्किंग कर दीवार को काटते हुए अंदर फंसे विक्टिम को सुरक्षित निकाला गया।


एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ द्वारा भवन के ऊपरी हिस्से में फंसे व्यक्तियों को रोप रेस्क्यू तकनीक के माध्यम से सुरक्षित नीचे उतारा गया।
मॉक ड्रिल के दौरान रेस्क्यू, राहत, प्राथमिक उपचार, सुरक्षित निकासी एवं आपसी समन्वय की प्रक्रियाओं का सफल परीक्षण किया गया।
 इस अवसर पर अपर जिला दण्डाधिकारी डॉ शालिनी श्रीवास्तव, , एएसपी राकेश खाखा, नगर निगम आयुक्त अनिल भाना, एसडीएम सुश्री आर्ची हरित, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर सहित स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
 अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने  बताया कि ऐसी मॉक ड्रिल का उद्देश्य सभी संबंधित विभागों की तत्परता सुनिश्चित करना एवं आमजन को आपदा के समय अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना है। मॉक ड्रिल के दौरान एन सी सी सिविल डिफेंस, तथा आम नागरिक ब?ी संख्या में उपस्थित थे।