संतोष पाटीदार बने पंचायत सचिव महासंघ जिलाध्यक्ष
रतलाम : पंचायत सचिव महासंघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री की अनुशंसा से प्रदेश उपाध्यक्ष पद्मसिंह ठाकुर व संभाग अध्यक्ष भरत तंवर ने सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया। सर्वसहमति से संतोष पाटीदार को जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। संगठन ने उनके नेतृत्व पर विश्वास जताया और पंचायत सचिवों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पाटीदार ने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूती देने की बात कही। रतलाम ब्लाक अध्यक्ष कालूसिंह भाटी, सैलाना ब्लाक अध्यक्ष कोदर कटारा, पिपलौदा ब्लाक अध्यक्ष प्रवीणसिंह, बाजना ब्लाक अध्यक्ष रणजीतसिंह मखोडय़िा आदि उपस्थित रहे।
