ओवरलोड वाहनों के खिलाफ आरटीओं ने की कार्रवाई, यातायात थाने पर खड़ा करवाया

ओवरलोड वाहनों के खिलाफ आरटीओं ने की कार्रवाई, यातायात थाने पर खड़ा करवाया

रतलाम। जिला परिवहन अधिकारी श्री जगदीश बिल्लौरे ने बताया कि जिले में ओवरलोड एवं नियम विरुद्ध संचालित वाहनों पर कार्रवाई की गई ।  आज झाबुआ- रतलाम  रोड पर 7 लोडिंग वाहनों को जब्त किया गया। जांच के दौरान वाहनों में श्रमिकों को सवारी के रूप में ले जाया जाना पाया गया , जो कि  सुरक्षा मानकों के विपरीत है। इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को जब्त कर थाना यातायात रतलाम में ख?ा करवाया गया। वाहन चालकों को हिदायत दी गई है कि वह अपने वाहनों का संचालन वैध परमिट, बीमा, पी.यू.सी., लाइसेंस के साथ करें ।  वाहन नियम विरुद्ध संचालित पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध मोटरयान अधिनियम 1988 के तहत चालानी कार्रवाई की जाएगी। कार्यवाही  के दौरान जिला परिवहन अधिकारी श्री जगदीश बिल्लौरे, ट्रैफिक सूबेदार परमार  एवं  आरटीओ स्टाफ उपस्थित था।