नगर निगम के एक वर्ष के कार्यकाल में विकास के 267 कार्यों की शुरूआत हुई - विधायक चेतन्य काश्यप

नगर निगम के एक वर्ष के कार्यकाल में विकास के 267 कार्यों की शुरूआत हुई - विधायक चेतन्य काश्यप


-विधायक काश्यप ने गिनाए निगम के काम, महापौर बोले-निगम परिषद विकास के लिये दृढ संकल्पित
रतलाम। नगर निगम ने पिछले एक साल में विकास के 267 काम का श्रीगणेश कर दिया है और तेज गति से काम करते हुए रतलाम का भविष्य बेहतर किया जा रहा है। यह बात कल विधायक ने वार्ड क्रमांक 5 स्थित श्रीराम नगर, अभय नगर, रेल नगर व महेश नगर इंदिरा नगर में 1 करोड 13 लाख रूपए की लागत से सडक निर्माण कार्य का भूमि पूजन करते हुए विधायक चेतन्य काश्यप ने कही।
श्री काश्यप ने कहा कि नगर निगम की नई परिषद के एक वर्ष के कार्यकाल में रतलाम नगर में 267 विकास कार्यों की शुरूआत हो चुकी है। इसी तीव्र गति से हम रतलाम का पूरा भविष्य बदलेंगे। अवैध कॉलोनी के नियमितिकरण का शंखनाद रतलाम नगर से हुआ जो कि पूरे प्रदेश में रोल मॉडल बना। जिस तेज गति से रतलाम नगर में विकास कार्य किये जा रहे हैं। उससे रतलाम का भविष्य बदलता जा रहा है। नगर में महानगर की छवि दिखाई दे रही है। रतलाम को आने वाले 5 वर्षों में मालवा-निमाड का सबसे बडा औद्योगिक केन्द्र बनाऐंगे।
इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि वर्तमान परिषद नगर विकास के लिए दृढ संकल्पित है, हमने जनता से जो वादे किये थे, वह तेजी से पूरे किए है। नगर में चारो तरफ विकास कार्य जारी है। नगर की अनाधिकृत कॉलोनियों के साथ अविकसित कॉलोनियों में भी विकास जारी है। निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने कहा कि अवैध कॉलोनियों का नियमितिकरण विधायक के अथक प्रयासों का परिणाम है। नगर की कोई भी अवैध कॉलोनी नियमितिकरण से वंचित नहीं रहेगी।
क्षेत्रीय पार्षद एवं जलकार्य समिति प्रभारी भगतसिंह भदौरिया ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि श्री राम नगर में 54 लाख, अभय नगर में 32 लाख, रेल नगर में 18 लाख व महेश नगर इंदिरा नगर में 9 लाख इस तरह कुल 1.13 करो? की राशि से विकास कार्य होंगे।
कार्यक्रम के दौरान जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, जिला मंत्री सोना शर्मा, जिला कार्यलय मंत्री मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, विनोद यादव, एमआईसी सदस्य पप्पू पुरोहित, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू डाबी, सपना त्रिपाठी, अनिता कटारा सहित पार्टी पदाधिकारी, पार्षदगण, कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय रहवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा ने किया एवं आभार लोकेश जायसवाल ने माना।