जेएसजी उमंग ने मानसून थीम पर बिबडौद तीर्थ पर आयोजित की गतिविधियां

जेएसजी उमंग ने मानसून थीम पर बिबडौद तीर्थ पर आयोजित की गतिविधियां

रतलाम। जैन सोशल गु्रप उमंग रतलाम द्वारा मानसून थीम पर महिलाओं का आयोजन बिबड़ोद रोड स्थित जयंत सेन धाम  परिसर में किया गया अध्यक्ष संगीता कांठेड़ मनोरंजन समिति प्रमुख संगीता पोरवाल ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई जिसमें परफेक्ट ड्रेस अप में प्रथम मीना कटारिया दित्तीय सुनीता डांगी रही। इस दौरान बैलून शूटिंग,टॉयज कैचर पानी में सिक्का जमाना, पेपर की नाव बनाना व पानी में चलाना सहित विभिन्न खेल महिलाओं ने खेलें। प्रारंभ में सभी सदस्यों ने सामूहिक चैत्यवंदन किया संस्थापक अध्यक्ष रमिला सकलेचा, साधना पोरवाल, निर्मला पटवा,अनिता कोठारी, बिंदु कटारिया,रेणु लूनिया, नीता बाफना, सरोज कोठारी, शशि राठौड़,  विजया लुनिया सहित विभिन्न सदस्य मौजूद थे, आभार मीना लुनिया ने माना।