11 जनवरी को भीमाशंकर बस्ती मे होगा हिंदू सम्मेलन
जावरा। सर्व हिंदू समाज को एक माला में पिरोने के लिए भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन भीमाशंकर बस्ती में किया जा रहा हैं जिसमें सर्व हिंदू समाज एकत्रीत होकर अपनी संस्कृति संस्कार एवं समरसता का भाव समझकर राष्ट्र निर्माण हेतु सभी समाजजन हिंदू सम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं। इस अवसर पर आज भीमाशंकर बस्ती में समाजसेवी संतोष मेडतवाल के निवास पर बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में अतिथि के रूप में माननीय नगर संचालक धर्मेद्र सिसोदिया विभाग कार्यवाहिका सोनाली जैन जिला कार्यवाह लक्ष्मी नारायण पाटीदार नगर कार्यवाह आकाश भावसार प्रोढ़ कार्य शांतिलाल सोलंकी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का परिचय बस्ती प्रमुख नीलेशकुमार सुराणा ने कराया। अतिथि परिचय के पश्चात बैठक में लक्ष्मी नारायण पाटीदार ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए हर जगह हिंदू सम्मेलन होना अत्यंत आवश्यक है सर्व हिंदू समाज को एकजुट होना चाहिए हिंदू संस्कृति संस्कार को विद्यमान रखने के लिए इस तरह का आयोजन होना अत्यंत आवश्यक है। अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार रखें। हिंदू सम्मेलन को लेकर भीमाशंकर बस्ती में समिति का गठन किया गया जिसमें सर्व सहमति से समाजसेवी संतोष मेड़तवाल को संयोजक सह–संयोजक समाजसेवी सुरेश पटेल अश्विन गंगवाल ईश्वर पांचाल लोकेश शर्मा एवं अन्य दायित्व राधेश्याम पोरवाल दिनेश भावसार मदन धाकड़ सचिन धाकड़ माधव पोरवाल रविराज सिंग भेरूलाल पांचाल को दिए गए। समिति गठन के पश्चात हिंदू सम्मेलन हेतु पहाडय़िा रोड़ पर कार्यालय का उद्घाटन किया गया। बैठक में बस्ती के तन्मय सोनी निलेश धाकड़ राजेश चावरे आदित्य लोढ़ा पुखराज संचेती एवं समाजजन उपस्थित थे।
--------
