योगीन्द्र सागर इंस्टीटयूट में एलूमनी मीट का आयोजन, बरसों बाद मिले पूर्व छात्रों ने याद किया अपना दौर, जूनियर्स स्टूडेंटस ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी

योगीन्द्र सागर इंस्टीटयूट में एलूमनी मीट का आयोजन, बरसों बाद मिले पूर्व छात्रों ने याद किया अपना दौर, जूनियर्स स्टूडेंटस ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी

रतलाम। रतलाम के श्री योगीन्द्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, रतलाम महाविद्यालय में पूर्व इंजिनियरिंग, एम.बी.ए., बी.बी.ए, बी.एस.सी.(माइक्रोबायोलॉजी) के विद्यार्थियों के लिए एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। जिसमे 150 से अधिक पूर्व छात्रों ने अपने उपस्थिति दर्ज कीढ्ढ कार्यंक्रम का शुभारम्भ फाउंडेशन बैच 2008 के पूर्व छात्रों ने माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना व दीप प्रज्वलन कर किया ढ्ढ इस अवसर पर कॉलेज के जूनियर्स छात्र- छात्राओ ने मन मोह लेंने वाली प्रस्तुतिया दी। जिसमे गायन, नृत्य समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुतिया हुई ढ्ढ यह एलुमनी मीट अपने नाम की भावना को पूरी तरह साकार करती नजर आई । पूर्व छात्रों के सालो बाद एक-दूसरे से मिलने पर परिसर हंसी, आत्मीयता और अपनत्व से गूंज उठा अपने साथियों और प्रिय शिक्षकों से मिलकर कई पूर्व छात्र भावुक होते नजर आए । इस मौके पर महाविद्यालय के संस्थापक गोपाल प्रसाद शर्मा (टंच) ने पूर्व छात्रों से मिलकर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें सहृदय आशीर्वाद दिया व चेयरमैन भरत शर्मा  (टंच) ने अपने आशीर्वचन में कहाँ की किसी भी संस्थान की पहचान उसके छात्र-छात्राओ द्वारा प्राप्त सफलता पर निर्भर करती है ढ्ढ  इस अवसर पर संस्था के वाइस चेयरमैन श्री वरदान शर्मा ने अपने उद्बोधन मे कहां की यह श्रेष्ठ तकनीक सिखने के कारण आज सभी कालेज के एलुमनी बहुराष्ट्रीय कम्पनीयों और सरकारी विभागों में अपनी जगह बना चुके है साथ सभी एलुमनी को स्लोगन दिया रीवाइंड, रिलिव, रीजॉयस।    
इस आयोजन में वाइस चेयरमैन उमेश शर्मा ने एलुमनी एसोसिएशन के गठन प्रक्रिया, एलुमनी महत्ता, कार्यप्रणाली व पारदर्शिता के बारे में उपयोगी जानकारी दी ढ्ढ इसके बाद सभी विद्यार्थियों ने अपनी क्लास रूम और अपने गुरुजनो से मिलकर महाविद्यालय परिसर घूम-घूम कर अपनी पुरानी यादो को ताजा किया और अपनी पढाई से लेकर अपनी कामयाबी तक के अपने–अपने अनुभब वर्तमान छात्रों को सांझा किए।
कार्यक्रम का समन्वयन ट्रेनिंग सेल के प्रभारी  प्रो.बलविंदर सिंह गुरुदत्ता एवं प्रो. अंकिता व्यास ने किया। इस अवसर प्रो रश्मि चौहान, प्रो मीमांसा मिश्रा एवं समस्त स्टाफ मोजूद रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया ढ्ढ महाविद्यालय एकेडेमिक प्रभारी प्रो?गोविंद झंवर ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए स्टूडेंट्स के उज्वल भविष्य की कामना की। यह जानकारी संस्था के वाइस चेयरमैन उमेश शर्मा ने दी।