गर्भवती माता एवं शिशु स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता सीईओ वैशाली जैन ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों की समीक्षा की, गर्भवती माताओं के मेनेजमेंट का कार्य १६ दिसंबर तक हर हाल में पूरा करने को कहा
रतलाम। स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं सी एच ओ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस करें, जिले के सभी विभागीय अमले के अधिकारी और कर्मचारी अपने निर्धारित कार्य दायित्व का संवेदनशीलता पूर्वक निर्वहन करें, गर्भवती माताओं के पंजीयन का पोर्टल पर अपडेशन कार्य 26 नवंबर तक, प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान के आईडी बनाने का कार्य एवं गर्भवती माताओं के मैनेजमेंट का कार्य 16 दिसंबर तक हर हाल में पूर्ण किया जाए । यह निर्देश सी ई ओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन ने जनपद पंचायत सैलाना में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान दिए ।
बैठक के दौरान सीईओ सुश्री जैन ने उप स्वास्थ्य केंद्र वार गर्भवती माताओ के पंजीयन , उनके हाई रिस्क आधार पर मैनेजमेंट , गंभीर खून की कमी वाली महिलाओं की पहचान करने और आवश्यक प्रबंधन तथा रेफरल करने , शिशुओं का शत प्रतिशत टीकाकरण करने , गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत हाइपरटेंशन के सभी मरीजों का शत प्रतिशत फॉलो अप पूर्ण करने आदि के निर्देश दिए । बैठक के दौरान निर्देशित किया कि राज्य के बाहर से आने वाली महिलाओं के समग्र आईडी संबंधी समस्या का निराकरण जनपद पंचायत सैलाना के माध्यम से किया जाएगा। प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन कम से कम 40 मरीजों की प्रविष्टि करने , नि क्षय मित्र बनाने , फूड बास्केट का वितरण करने,स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अंतर्गत किए गए कार्य की केंद्र वार भी विस्तार से समीक्षा की।
बैठक के दौरान सीएमएचओ डॉ संध्या बेलसरे ने निर्देशित किया कि विभागीय कर्मचारी अधिकारी अपने निर्धारित मुख्यालय पर उपस्थित रहकर सभी शासकीय दायित्व का निर्वहन करें तथा कार्य में प्रगति लाए, कार्य में प्रगति ना दिखने की दशा में कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। एएनएम , आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आपस में चर्चा कर करके अपने डेटा का मिलान करें। बैठक के दौरान नवजात शिशुओं की गृह भेंट देखभाल करने , आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर ओपीडी का फुट फॉल बढ़ाने के निर्देश दिए गए। बैठक में समीक्षा के दौरान उप स्वास्थ्य केंद्र सासर , सालरापाड़ा , वाली , केलदा, नारायणगढ़ , कां?सी , कुंडा आदि की उपलब्धि कम पाई गई। सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को गर्भावस्था के प्रथम त्रैमास में गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत पंजीयन करने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में सी ई ओ जनपद पंचायत सुश्री रिया गेरा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर वर्षा कुरील, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉक्टर प्रमोद प्रजापति, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉक्टर गौरव बोरीवाल , जिला एम एंड ई अधिकारी सुश्री श्वेता बागड़ी, डीसीएम श्री कमलेश मुवेल, सी पी एच सी सलाहकार श्री लोकेश वैष्णव, डॉ सत्येंद्र राजावत , सीबीएमओ डॉक्टर शैलेश डांगे, जिला पीएमडीटी कोऑर्डिनेटर श्री जयसिंह सिसोदिया, श्रीमती मालती विजुअल, बीपीएम श्री धन सिंह रावत, बीसीएम श्रीमती रेखा गणावा , जिला विस्तार एवं माध्यम अधिकारी आशीष चौरसिया, डॉ नरेंद्र सालवी, श्री अभिषेक चौरसिया एवं सेक्टर चिकित्सा अधिकारी, विभिन्न सी एच ओ, एएनएम, आशा सुपरवाइजर आदि उपस्थित थे।
