खेड़ीकला गांव में 20 दिन बाद पहुंची बिजली: कवरस्टोरी24 की खबर का असर, 24 घंटे में जिम्मेदारों ने सही किया ट्रांसफार्मर

खेड़ीकला गांव में 20 दिन बाद पहुंची बिजली: कवरस्टोरी24 की खबर का असर, 24 घंटे में जिम्मेदारों ने सही किया ट्रांसफार्मर

रतलाम। रतलाम जिले के गांव खेड़ीकला गांव में 18 दिनों से खराब पड़े ट्रांसफॉर्मर को सही कर दिया गया है। Coverstory24 में प्रकाशित खबर के 24 घंटे के भीतर ही विभाग ने कार्रवाई करते हुए ट्रांसफॉर्मर को सही कर कनेक्शन जोड़  दिया है।

गौरतलब है कि रतलाम जिले से 16 किलोमीटर दूर ढोलावाढ़ डेम के पास स्थित खेड़िकला गांव मेरी ट्रांसफार्मर  खराब होने के कारण 18 दिन से बिजली बंद थी। इस संबद्ध में ग्रामीणों ने जिम्मेदारों को कई बार अवगत भी कराया था लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण ग्रामीणों को अंधेरे में रहना पड़ रहा था। 
जिसको लेकर कवर स्टोरी 24 में प्रकाशित खबर के 24 घंटे के भीतर ही विभाग ने कार्रवाई करते हुए ट्रांसफॉर्मर को सही करवा बिजली आपूर्ति शुरू करवा दी। 

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 18 दिनों से ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण पेयजल और सिंचाई में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने विभाग में कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पंजाब केसरी की खबर के बाद  विभाग ने तुरंत कार्रवाई की।

ग्रामीण बसंतीलाल और नानूराम ने बताया कि अब घरों में बिजली आने लगी है। हालांकि, गांव में एक चिंता अभी भी बनी हुई है। गांव में 250 से अधिक  आबादी है और करीब 70 से ज्यादा उपभोक्ता हैं। प्रति घर एक किलोवाट लोड की गणना से कुल 200 किलोवाट का लोड होता है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते एक अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया गया, तो फिर से बिजली की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।