रतलाम के दंपत्ति बंगाली लड़की से करवा रहे थे देह व्यापार, पुलिस ने दबिश देकर 3 लोगों को हिरासत में लिया! मोबाइल में मिले लड़कियों के कई फोटो, जांच में जुटी पुलिस

रतलाम के दंपत्ति बंगाली लड़की से करवा रहे थे देह व्यापार, पुलिस ने दबिश देकर 3 लोगों को हिरासत में लिया! मोबाइल में मिले लड़कियों के कई फोटो, जांच में जुटी पुलिस

रतलाम। शहर के औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने अनैतिक कृत्य करने वाले अड्डे पर दबीश देकर एक वेस्ट बंगाल की लड़की और रतलाम के एक दंपत्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जानकारी में दंपत्ति के मोबाइल में बंगाल की कई लड़कियों के फोटो और आधार कार्ड भी मिले हैं जिनको लेकर जांच की जा रही है।

सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने जानकारी देते हुए बताया शहर के अलकापुरी स्थित एक मकान में लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित हो रही थी जिसको लेकर पुलिस ने एक टीम गठित की और एक युवक को ग्राहक बनाकर भेजा ओर दबिश दी। दबिश के दौरान और मौके से देह व्यापार में लिप्त एक वेस्ट बंगाल की लड़की और दंपति अशोक ओर सविता जो पत्नी पत्नी हे उनको हिरासत में लिया गया है जो इस काम को करवा रहे थे। तीनों को औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस लेकर आई है जहां पर उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में मकान मालिक अशोक ने बताया कि उन्होंने इस अनैतिक काम के लिए वेस्ट बंगाल की लड़की को दिल्ली से मिली थी से एक लड़की बुलवा रखी है। जिससे 1000- 1500 के मान कर ग्राहक बुलवाकर अनैतिक काम करवाया जा रहा था। 

इसके साथ ही पूछताछ ओर जांच के दौरान मकान मालिक के मोबाइल में बंगाल की कई लड़कियों के फ़ोटो और आधार कार्ड भी मिले हे जिसको लेकर भी पूछताछ की जा रही है।

सूचना पर महिला थाना प्रभारी रेखा चौधरी, थाना औद्योगिक प्रभारी, सब इंस्पेक्टर ध्यानवीर सोलंकी, कॉन्स्टेबल पवन मेहता, महिला कॉन्स्टेबल टीना समेत अन्य मौके पर पहुंचे