प्रभारी मंत्री विजय शाह का महिला कांग्रेस ने फुंका पुतला, लाड़ली बहना पर आपत्तिजनक बयान पर दर्ज कराया विरोध,  पुलिस और कांग्रेस के बीच पुतला दहन को लेकर झुमा झटकी, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा 

प्रभारी मंत्री विजय शाह का महिला कांग्रेस ने फुंका पुतला, लाड़ली बहना पर आपत्तिजनक बयान पर दर्ज कराया विरोध,  पुलिस और कांग्रेस के बीच पुतला दहन को लेकर झुमा झटकी, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा 

रतलाम। अपने बेतुके बयानों को लेकर हर बार चर्चा में रहने वाले मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री व रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री का महिला कांग्रेस ने पुतला दहन किया है और इस्तीफे की मांग की है। विगत दिनों मंत्रीविजय शाह द्वारा रतलाम दौरे पर लाडली बहना को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। जिसको लेकर जिले सहित विपक्षी पार्टियों ने उनका विरोध किया था।

इसी बयान के विरोध में रतलाम शहर महिला कांग्रेस ने प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह का सड़क पर उतर पुतला जलाया है।  महिला कांग्रेस  द्वारा शहर सराय शहीद चौक पर सरकार में मंत्री व रतलाम प्रभारी कुंवर विजय शाह के चित्र हाथों में लेकर नारेबाजी की और कुछ देर में मंत्री का  पुतला आग के हवाले कर दिया इस दौरान कांग्रेस और पुलिस में पुतले को लेकर जमा झटका भी देखी गई। मगर महिला कांग्रेस ने पुतला दहन कर दिया। 


साथ ही महिला कांग्रेस ने चेतावनी भी दी की हम रतलाम आने पर प्रभारी मंत्री को काले झंडे दिखाए जाएंगे और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मांग की है की महिलाओं पर मंत्री की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मंत्री को मंत्री मंडल से बाहर कर देना चाहिए महिला नेत्री यासमीन सेनानी ने कहा कि सरकार और मंत्री अपने दम पर भीड़ इकट्ठे नहीं कर सकते तो दुसरी और लाडली बहनाओं को ब्लेमेल कर रहें हैं उनकी जांच करने की बात कर रहे हैं आधार लिंक से हटाने उन्हें बाहर करने की बात कर रहे हैं हम रतलाम आने पर प्रभारी मंत्री को काले झंडे दिखाएंगे प्रशासन पंगु बना हुआ है प्रशासन उन्हें लाता है और झंडा वंदन करवाता है ऐसे व्यक्ति से करवाता है जो महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करता है हमारी बहनों को ब्लैकमेल करते हैं लाडली बहन योजना के माध्यम से ब्लैकमेल कर रहे हैं ऐसे मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए पुतला दहन के बाद कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्ट्रेट जाकर ज्ञापन भी सोपा।