Cmho और सिविल सृजन से मिल अस्पतालों में दिव्यांगजनों की सुविधाओं पर चर्चा की

Cmho और सिविल सृजन से मिल अस्पतालों में दिव्यांगजनों की सुविधाओं पर चर्चा की

रतलाम। मध्य प्रदेश विकलांग मंच सदस्य किरण पाटीदार ने संगत भोपाल की आइहेयर एक्सेस मेटर्स परियोजना के तहत जिले के अस्पताल प्रशासन से मुलाकात की।

उन्होंने अस्पतालों को दिव्यांगजनों के लिए और अधिक सुलभ कैसे बनाया जा सकता है, इस पर चर्चा की। सीएमएचओ डा. संध्या बेलसरे, सिविल सर्जन डा. एमएस सागर, अधीक्षक अभिषेक अरोरा, इंजीनियर कामिनी मालवीय के साथ दिव्यांगजन क्षेत्र के जांचकर्ताओं ने भी भाग लिया। टीम सदस्यों ने इस वर्ष की शुरुआत में किए गए सुगम्यता आडिट के आधार पर परियोजना के निष्कर्ष प्रस्तुत किए। इसमें अस्पतालों का दौरा करने वाले जांचकर्ताओं के अवलोकन, सुझाव और इस वर्ष जून में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में सिविल इंजीनियरों के सहयोग से बनाई गई योजनाएं शामिल थी।