एस आई आर को लेकर कॉंग्रेस की तैयारी, रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को (बी.एल.ए.) प्रशिक्षण दिया
रतलाम ।रतलाम ग्रामीण मध्यप्रदेश कांग्रेस समिति के निर्देशानुसार रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के समस्त बी.एल.ए. का एस.आई.आर. संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को स्थानीय गड़कैलाश महादेव मंदिर सभागृह रतलाम पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष हर्षविजय गहलोत और प्रदेश कांग्रेस से मुख्य प्रशिक्षणकर्ता राजेश रघुवंशी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश दवे ने भाग लेकर (बी.एल.ए.) को प्रशिक्षित किया
विशेष गहनता परीक्षण (एस.आई.आर.) प्रक्रिया के सिद्धांत के महत्व, उद्देश्यों और व्यवहारिक आवश्यकताओं के बारे में जानकारी दी गई। विभिन्न प्रकार की सूची के प्रत्येक नाम, प्रत्येक विवरण और प्रत्येक परिवर्तन की गहराई करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में ऑर्गेनाइजेशन और रेस्तरां के लिए एस.आई.आर. प्रक्रिया के महत्व पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव संजय चौधरी, जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मयंक जाट किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेश भरावाग्रामग्रामीण बी एल ए प्रभारी अधिकारी पाटीदार ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक शर्मा किसान नेता राजेश पुरोहित युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव यश दवे राकेश चोपड़ा मंगल पाटीदार प्रकाश पाटीदार सहित कांग्रेस कार्यकर्ता, पद सचिव व (बी.एल.ए.) उपस्तिथ थे।
