रतलाम में  बंदूक दुकान में धमाका, आग लगने से 4 लोग झुलसे, इंदौर रेफर किया पुलिस-प्रशासन ने शुरू की जांच

रतलाम। शहर के चांदनी चौक स्थित बंदूक सुधारने की दुकान में अचानक धमाका हो गया। इस धमाके में 4 लोग घायल हुए हे। जिन्हें इलाज के लिए इंदौर रैफर किया गया है। धमाका होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। बताया जा रहा है कि धमाके के बाद दुकान में आग भी लग गई थी।, जिसमें 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना दोपहर करीब 4 बजे की है। धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के कारण अपनी दुकानों व घरों से बाहर निकल आए। आग की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया गया।सूचना मिलते ही एसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश खाखा और सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुकान में वेल्डिंग का काम चल रहा था, इसी दौरान निकली चिंगारी बारूद के संपर्क में आ गई, जिससे विस्फोट हुआ।