शिक्षा सामग्री पाकर खिले बच्चों के चेहरे, जैन सोशल ग्रुप रतलाम ग्रेटर ने की सेवा गतिविधियां

रतलाम : जैन सोशल ग्रुप रतलाम ग्रेटर ने इस वर्ष दो महत्वपूर्ण कार्य करना निश्चित कर उन्हें पूर्ण किया। पहले प्रोजेक्ट में ग्रुप सदस्यों ने डोसी गांव स्थित शासकीय एकीकृत आदर्श मावि क्रमांक-दो में 250 बच्चों को चार-चार कापियों का सेट, पेन ग्रुप द्वारा संचालित ध्रुव फंड और ग्रुप परिवार के सहयोग से प्रदान किए। शिक्षा सामग्री पाकर सभी बच्चों के चेहरे खिल उठे।
इसके अलावा विद्यालय को आवश्यकता अनुसार पंखे भी प्रदान किए गए। इससे सभी बच्चों को प?ाई के दौरान गर्मी से राहत मिलेगी। विद्यालय में पीने के पानी की भी समस्या थी। प्राचार्य के निवेदन पर ग्रुप ने एक पानी की मोटर भी विद्यालय को भेंट की। पंखे और मोटर मप्र रीजन उपाध्यक्ष ललित कांठे? की ओर से भेंट की गई।
दूसरे प्रोजेक्ट के अंतर्गत शहर के मध्य चौमुखी पुल स्थित श्री जैन कन्या शाला को ग्रुप की ओर से 14 व्हाइट बोर्ड, शिक्षण सामग्री में मारकर, डस्टर भेंट किए गए। इस तरह दोनों प्रोजेक्ट में ग्रुप परिवार द्वारा 86500 रुपये के सेवा कार्य किए गए। ग्रेटर अध्यक्ष संदीप-रचना चौरडय़िा ने बताया कि ध्रुव फंड से ओर भी कार्य करने का लक्ष्य है, जो यथासमय किया जाएगा। उपाध्यक्ष निलेश मधु गोधा, सचिवद्वय यशवंत बबीता पावेचा व प्रमोद सरिता धींग, कोषाध्यक्ष जितेश सोनू गेलड़ा, रीजन उपाध्यक्ष ललित संगीता कांठेड़, जनरल कौंसिल सदस्य अनिल बिंदु कटारिया, पूर्व अध्यक्ष सुनील शाह, बोर्ड मेंबर पारस कोठारी, संजय चोपडा आदि उपस्थित थे। आभार सचिव प्रमोद धींग ने माना।