भाजपा का रक्षाबंधन महोत्सव, बहनों ने जिलाध्यक्ष को राखी बांधकर लिया रक्षा का वचन,भारतीय संस्कृति त्योहारों से समृद्ध : काश्यप

रतलाम : प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के आह्वान पर भाजपा ने रविवार को रतलाम में रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया। इसमें उपस्थित बहनों ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय व अतिथियों को राखी बांधी और रक्षा का वचन लिया। भाइयों ने बहनों को रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का वचन दिया। महोत्सव में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, सांसद अनिता चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ धर्मपत्नी नीतू उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा आदि मौजूद रहे।
आरंभ में जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री काश्यप ने कहा कि भारतीय संस्कृति में इन त्योहारों से समृद्ध है और इसमें हर त्योहार का अपना महत्व है। रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन मुख्यमंत्री के आह्वान पर किया गया है और इससे हमारी संस्कृति का विकास होगा। सभी जनप्रतिनिधियों को ऐसे उत्सव के लिए आगे आना चाहिए। संचालन महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया ने किया। आभार मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा ने माना।