रतलाम शहर से विरुपाक्ष महादेव तक निकली कावड़ यात्रा

रतलाम। रतलाम शहर में पहली बार महिला संगठन की कावड़ यात्रा निकाली गई जिसका आयोजन व संचालन भारती पाटीदार ने किया। विश्वमांग्लय सभा द्वारा शास्त्री नगर स्थित महाकालेश्वर मन्दिर से विरुपाक्ष महादेव मंदिर तक महिला कावड़ यात्रा निकाली गई।
यात्रा का प्रारंभ सामूहिक रुद्राष्टकम, शिव मानस पूजा, बिलव अर्चना और शक्ति गान से किया गया। कावड़ में विश्वमंगल सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सूरज डामोर, प्रदेश सह संयोजिका सुनीता पाटिल, जिला संयोजक संगीता चारेल, सह संयोजक भारती पाटीदार, जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल. पुष्पा राठौड़, मंगला देवड़ा द्वारा किया गया इस कावड़ यात्रा में ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम सभापति मनीषा शर्मा, आरडी अध्यक्ष अशोक पोरवाल, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने अपनी उपस्थिति दी। जनपद अध्यक्ष साधना जायसवाल जिला मंत्री पदमा जायसवाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम पटवा , महिला मोर्चा महामंत्री अनीता आहूजा, मनीषा मेहता, आशा भाटी, ममता सोलंकी, सोनू नेका, चेतना पाटीदार ,कृष्ण प्रजापत,मनीषा सिलावट,ललिता पंवार, शिवाजी अग्रवाल, जीवन ज्योति जी, पूजा बोहरा , आराधना देवड़ा सुनीता चौहान, सोनम कौशल, चंद्रकला पाटीदार, पार्षद आयुषी सांखला,संगीता कमल जैन, समता गोयल,सपना त्रिपाठी ,सपना पुरोहित, करण वशिष्ठ.बलवंत भाटी,शेरू पठान,भूपेंद्र खंडेलवाल, बंटी शक्तावत, प्रकाश सांवरिया, तेजू लाल मालवीय, संजय पाटीदार, देवेंद्र शक्तावत राकेश मिश्रा जनक नागल, प्रकाश मालवीय अमृत लाल पाटीदार शांतिलाल पाटीदार मयूर पुरोहित सोनू यादव आदि लोग बड़ी संख्या में कावड़ यात्रा में शामिल थे। सालाखेड़ी पर कावड़ यात्रा का महापौर प्रह्लाद पटेल ने स्वागत किया।