जनसुनवाई में बदली बदली सी नजर आई व्यवस्था, एक अधिकारी के पास खाली कुर्सी पर बैठेंगे आवेदक

जनसुनवाई में बदली बदली सी नजर आई व्यवस्था, एक अधिकारी के पास खाली कुर्सी पर बैठेंगे आवेदक

रतलाम। कलेक्ट्रेट में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में इस बार व्यवस्था में बदलाव देखने को मिला। आमजन की समस्याओं को अधिक सहज और प्रभावी ढंग से सुनने के उद्देश्य से सभी संबंधित अधिकारियों के पास एक अतिरिक्त खाली कुर्सी लगाई गई है। वही जनसुनवाई में आने वाले आवेदकों के आने और जाने के लिए भी अलग व्यवस्था की गई। 


रतलाम में आयोजित होने वाली जनसुनवाई में नई व्यवस्था के तहत आवेदन लेकर आने वाले आवेदक अब संबंधित अधिकारी के सामने खड़े रहने के बजाय उनके पास रखी कुर्सी पर बैठकर अपनी समस्या और शिकायत विस्तार से बता सकेंगे।  इस बदलवा से कही ना कही जनसुनवाई में परिवर्तन आयेगा और आवेदक संतुष्ट होकर अपनी समस्या अधिकारी को सुना सकेंगे। प्रशासन का मानना है कि इससे आवेदक बिना किसी झिझक के अपनी बात रख पाएंगे और अधिकारियों को भी समस्याओं को बेहतर तरीके से समझने में सुविधा होगी।
रतलाम में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कई आवेदकों ने इस व्यवस्था का लाभ उठाया। अधिकारियों के साथ आमने-सामने बैठकर अपनी समस्या  बताई। जिला प्रशासन की इस पहल को जनसुनवाई को अधिक जनहितैषी और संवेदनशील बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

इसके साथ ही जनसुनवाई में पहुंचने वाले आवेदकों के लिए रास्ते का बदलाव किया गया। कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार से आवेदक अंदर जा सकेंगे वही , पिछले मार्ग से बाहर निकलने की व्यवस्था की गई है इससे परिसर में भीड़ भी नियंत्रित होगी। कलेक्ट्रोट में आयोजित जनसुनवाई में सीईओ वैशाली जैन, दीप्ति कलेक्टर राधा महंत, संजय शर्मा, सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।