धबाईपाड़ा में खदान कब्जे को लेकर विवाद के बाद थाने का घेराव, आश्वासन के बाद माने ग्रामीण

धबाईपाड़ा में खदान कब्जे को लेकर विवाद के बाद थाने का घेराव, आश्वासन के बाद माने ग्रामीण

रतलाम। गत दिवस रतलाम जिले के धबाईपाड़ा में न्यायालय के आदेश के बाद खदान पर कब्जा करने गए ठेकेदार कंपनी ओर ग्रामीणों में विवाद हो गया था। विवाद में पुलिस दो युवकों को पकड़कर थाने लेकर आ गई थी। जिसके खिलाफ ग्रामीणों ने डीडी नगर थाने में धरना दे दिया। करीब ढाई घंटे चल धरने के बाद पुलिस ने आश्वासन देते हुए पूछताछ के बाद दोनों युवकों को छोड़ दिया। इस पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।

धरना प्रदर्शन में जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशु निनामा भी शामिल थे। जिन्होंने बताया कि रतलाम ग्रामीण के ग्राम राजपुरा में जारी खदान के बाद अतिक्रमण हटाने को लेकर ग्रामीणों व कुछ लोगों में विवाद की स्थिति बनी थी। इसी को लेकर डीडी नगर थाना पुलिस ने गांव के दो युवकों को थाने में बैठा लिया था। जिसके आक्रोशित होकर ग्रामीण थाने पहुंचे और धरना दे दिया था। थाना प्रभारी मुकेश डावर ने बताया कि विवाद के दौरान के वीडियो में जो दो लोग दिख रहे थे, उन्हें सुबह पूछताछ के लिए बुलाया था। बाद में उन्हें छोड़ दिया।