जड़वासा कलां में 17 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

जड़वासा कलां में 17 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

रतलाम। ग्राम पंचायत जड़वासा कलां में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में करीब 17 लाख रुपये से अधिक की लागत वाले विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई। इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद गांव में सड़क, नाली, खेल मैदान और श्मशान घाट जैसी मूलभूत सुविधाओं में सुधार होगा।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि धन्नालाल डामर, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण पाटीदार, बांगरोद मंडल अध्यक्ष डॉ. फूलसिंह जाधव, जनपद सदस्य सुरेश पाटीदार तथा ग्राम पंचायत सरपंच एवं भाजपा मंडल महामंत्री प्रकाश मालवीय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


स्वीकृत विकास कार्य
चंपालाल के घर से चंद्रशेखर के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य – ₹4.52 लाख
बगदीराम के घर से खेल मैदान की ओर सीसी रोड निर्माण कार्य – ₹2.43 लाख
मुकेश सेठ के घर से नाथूलाल के घर तक नाली निर्माण कार्य – ₹2.30 लाख
खेल मैदान की तार फेंसिंग कार्य – ₹2.81 लाख
श्मशान घाट की बाउंड्री वाल निर्माण कार्य – ₹5 लाख (जिला पंचायत मद)
इन सभी कार्यों के लिए कुल ₹17.06 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है। विकास कार्यों के पूरा होने से ग्रामीणों को आवागमन, स्वच्छता एवं अन्य सुविधाओं में राहत मिलेगी तथा गांव के समग्र विकास को गति मिलेगी। ग्रामीणों ने भी विकास कार्यों की स्वीकृति पर जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।