सीएम मोहन यादव पहुंचे सैलाना, बारिश से खराब हुई सोयाबीन की फसलों का किया निरीक्षण
रतलाम। प्रदेश में हुई भारी बारिश के बाद जहां एक तरफ किसानों की फसल खराब हो गई तो वही दूसरी ओर मुख्यमंत्री मोहन यादव खराब हुई सोयाबीन की फसलों का निरीक्षण करने पहुंचे। सीएम यादव सैलाना में खराब हुई फसलों का निरीक्षण करने पहुंचे और यहां उन्होंने प्रभावित किसानों के साथ खेत में जाकर फसलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को फसल मुआवजे के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सीएम ने बताया कि मुझे पता चला हे कि सैलाना में 75 प्रतिष्ठा फसल खराब हुई हे और कई जगह फसल है गल गई हैं।

गौरतलब है कि रतलाम जिले में 2 लाख 90 हजार हेक्टेयर क्षेत्र मे सोयाबीन कि बुआई हुई थी। जिसमें सैलाना क्षेत्र में 80% सोयाबीन कि फसले अतिवृष्टि से खराब हुई है। पूरे जिले में सर्वे के निर्देश दे दिए गए हैं।
हम आपका साथ में चिंता मत करो
हम आपका साथ में है, चिंता मत करजो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने करिया गाँव में किसान राधेश्याम पाटीदार को ढांढस बँधाते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री ने राधे श्याम पाटीदार सहित अन्य किसानों के खेत में जाकर प्रभावित फसलों का मुआयना किया और कहा कि मुसीबत की इस घड़ी में सरकार किसानों के साथ में हैं और सरकार से हर संभव मदद दी जाएगी।
किसान चौपाल में किया संवाद
खेतों में फसल निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसान चौपाल में किसान भाइयों से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि किसानों के प्रति केन्द्र एवं प्रदेश सरकार संवेदनशील है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों के हित के लिए किसान सम्मान निधि दी जा रही है। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा भी किसानों को सहायता राशि दी जा रही है। प्रदेश के 30 लाख किसानों को सोलर पंप प्रदान किए जायेंगे। गायों के लिए गौ शालाएं बनाई गई है जिससे निराश्रित गाय खेतों को नुकसान नहीं पहुंचा सकें। किसान भाई जरा भी चिंता न करें, सरकार हर कदम पर किसानों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूरे क्षेत्र में जहां भी नुकसान हुआ है हर खेत का पारदर्शिता के साथ पूरा सर्वे होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला कलेक्टर को खराब हुई फसलों का सर्वे कराए जाने के निर्देश दिए। किसानों की मांग पर ग्राम रियावन से ग्राम कालूखेड़ा की सड़क बनाने की घोषणा भी की। भ्रमण के दौरान जिले के प्रभारी एवं जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रसादी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, विधायक रतलाम ग्रामीण श्री मथुरालाल डामोर, जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डे, पूर्व विधायक संगीता चारेल, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई शंभुलाल चंद्रवंशी, उज्जैन संभागायुक्त श्री आशीष सिंह, कलेक्टर श्री राजेश बाथम, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

