युवक के पैर हादसे में कटे या रंजिश में ट्रेन के सामने धक्का दिया!युवक ने लगाया आरोप, आपसी रंजिश में दो पक्षों में विवाद, पुलिस ने दोनों पक्षों कर केस दर्ज किया

युवक के पैर हादसे में कटे या रंजिश में  ट्रेन के सामने धक्का दिया!युवक ने लगाया आरोप, आपसी रंजिश में दो पक्षों में विवाद, पुलिस ने दोनों पक्षों कर केस दर्ज किया

रतलाम। रतलाम में एक युवक के ट्रेन की चपेट में आने से पैर  कट गए। युवक ने आपसी रंजिश में उसे ट्रेन के सामने धक्का देने का आरोप लगाया। युवक को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है वहीं पुलिस ने इस मामले में बताया है कि दोनों पक्षों में पुराना विवाद चल रहा था। जिसके बाद दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया है। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि युवक द्वारा खुद ट्रेन के सामने कूदा हे जिससे वह घायल हुआ है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को दीनदयाल नगर थाना अंतर्गत ईश्वर नगर में रहने वाले प्रेम का राजा, चीनू ओर दीपा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। घायल अजय ने आरोप लगाया कि उसका दोस्त विशाल उर्फ चीनी उसे घर से बुलाकर लेकर गया। ईश्वर नगर पटरियों के किनारे उसके साथ आए राजा, दीपा ने विवाद कर ट्रेन आने पर धक्का दे दिया। अपना बचाव करने के दौरान पैर कट गए। रात में घर वालों ने मेडिकल कॉलेज में  भर्ती कराया। गया है। 

घायल की परिजन अंजू ने बताया कि दोपहर में चीनी और राजा ने विवाद किया था। जिसके बाद हम थाने गए थे और शिकायत की थी। जिसके बाद आरोपी पक्ष के लोग आए और हमसे विवाद करने लगे। और पुलिस खड़े खड़े देख रही थी और हमारे साथ ही मारपीट कर रही थी। ओर पुलिस ने हमारे ऊपर ही केस दर्ज कर लिया। वही इस मामले में पुलिस का कहना है कि थाने पर एक पक्ष द्वारा पुलिस के साथ गलत व्यवहार किया था और हंगामा हुआ था। पुलिस ने इस मामले में अंजू पति मंगलेश सिंघाड़ और उसके घर के अन्य सदस्य पर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का भी केस दर्ज किया था।


अंजू ने बताया कि रात करीब 8 बजे उसके भाई अजय पिता राजू को कुछ राजा ओर उसके साथी बात करने का कहकर घर से बुलाकर ले गए। और उसके साथ मारपीट की ओर से ट्रेन के सामने धक्का दे दिया जिसके बाद उन्हें इस बात की सूचना मिली तो हुए ईश्वर नगर फाटक के समीप पहुंचे जहां पर उन्होंने देखा कि  अजय घायल पड़ा  हुआ है ओर उसके दोनों पैर कट चुके थे जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी लेकिन पुलिस नहीं आई फिर उसे जिला अस्पताल लेकर गए जहां से उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया वहीं पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने उनके खिलाफ भी प्रकरण दर्ज कर लिया और मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जिसके कारण आरोपियों ने उसके भाई को ट्रेन के आगे धक्का दे दिया और उसके दोनों पैर कट गए वहीं इस मामले में csp सत्येंद्र घनघोरिया का कहना है कि मामला संज्ञान में आया था इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ के दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है।


पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया

पुलिस ने अंजु (23) पति मंगलेश सिंगाड निवासी दीनदयाल की रिपोर्ट पर विशाल उर्फ चिन्नी पिता मिश्रीलाल मईडा निवासी ईश्वर नगर, राजा पिता प्रभु गामड निवासी ईश्वर नगर, पायल पिता राजा गामड, माया (राजा की बहन), अन्नु पिता मुकेश कटारा के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया।

वहीं दूसरे पक्ष विशाल उर्फ चीना की तरफ से भी पुलिस ने प्रेम, गुड्डीया, गबली, सुरेश एवं अंजु निवासी सभी ईश्वर नगर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

थाने पर हंगामा करने पर दर्ज हुआ शासकीय कार्य में बाधा का केस

ईश्वर नगर के दोनों पक्षों के विवाद के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे और इस दौरान यहां भी विवाद की स्थित निर्मित हुई। 
इस पूरे मामले में थाना परिसर में हंगामे करने व महिला आरक्षकों से झूमा झपटी करने पर पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा का भी केस दर्ज किया है। डीडी नगर थाने की हेड कॉन्स्टेबल ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि थाने पर रेखा पति सुनिल कटारा, अंजु पति मंगलेश सिंगाड, गबलीबाई पति शंभु, अरूण पिता सुनिल कटारा आए। थाने पर विशाल उर्फ चिन्नी को लेकर हंगामा करने लगे। इस दौरान मैने व कॉन्स्टेबल पूजासिंह द्वारा काफी समझाया, लेकिन रेखा, अंजु, गबलीबाई, अरूण द्वारा विवाद करने लगे। इन चारों लोगों ने मेरे व आरक्षक पूजासिंह के साथ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाकर हमारे साथ झुमा झपटी व झगडा किया। गला पकड लिया व गले कि चेन पकडकर खींच दी