बढ़ती महंगाई और बाजार टैक्स वसूली को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, महापौर पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, निगम सम्मेलन से पहले कांग्रेस ने किया निगम का घेराव

बढ़ती महंगाई और बाजार टैक्स वसूली को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, महापौर पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, निगम सम्मेलन से पहले कांग्रेस ने किया निगम का घेराव

रतलाम। नगरनिगम के सम्मेलन से पहले कांग्रेस ने नगर निगम महापौर के रंगदारी टैक्स, कुत्तों की नसबंदी में करोड़ों के भ्रष्टाचार, सिवरेज में भ्रष्टाचार सहित अन्य कर वृद्धि और निगम में हो रहें भ्रष्टाचार को लेकर नगर निगम में महापौर , परिषद के खिलाफ मौर्चा खोलते हुए शहर सराया से पैदल मार्च निकिलते हुए नगर निगम पहुंची जहां नगर निगम गेट पर धरना प्रदर्शन किया और महापौर व परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
 आमजन गरिबों जो पहले ही महंगाई की मार झेल रहें हैं नगर निगम द्वारा जल कर , सम्पत्ति कर , लाइसेंस शुल्क सहित अन्य निगम कर लगाने के साथ साथ कुत्तों की नसबंदी में करोड़ों के भ्रष्टाचार, मेलें में भ्रष्टाचार , सिवरेज की समस्याओं व सिवरेज में भ्रष्टाचार को लेकर महापौर , परिषद के मुरादाबाद के नारे लगाए हैं और प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम नगर निगम आयुक्त अनिल भाना को ज्ञापन सौंपकर मांग की है जनता को नगर निगम के रंगदारी टैक्स से राहत दे वही कर से शुरू हो रहें नगर निगम सम्मेलन में कर वृद्धि को लेकर कांग्रेस के सभी पार्षद एक सुर में नगर निगम के कर वृद्धि का विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।