अभ्यास कैरियर इंस्टिट्यूट : MBBS काउंसलिंग के सेकंड राउंड में अभ्यास के 20 से अधिक विद्यार्थियों का चयन : ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने मारी बाजी

अभ्यास कैरियर इंस्टिट्यूट : MBBS काउंसलिंग के सेकंड राउंड में अभ्यास के 20 से अधिक विद्यार्थियों का चयन : ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने मारी बाजी

रतलाम  शास्त्री नगर स्थित अभ्यास कैरियर इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों ने एक बार फिर सफलता का परचम लहराया है। संस्थान के डायरेक्टर ने बताया कि मध्यप्रदेश MBBS प्रथम राउंड काउंसलिंग में जहाँ 30 विद्यार्थियों ने सफलता पाई थी, वहीं 22 सितंबर को घोषित द्वितीय राउंड काउंसलिंग में भी 20 से अधिक विद्यार्थियों ने MBBS की सीट प्राप्त की है।

चयनित विद्यार्थियों में शामिल हैं –

तनुश्री पाटीदार (नवेली), रचना खराड़ी (सैलाना), विवेक मीना (रतलाम), सुमित मेहता (शिमलावदा), आयुषी खंगुड़ा (सैलाना), भव्य जैन (मंदसौर), दक्ष कुमावत (नामली), मीनाक्षी पाटीदार (बोदीना), प्रदीप भाभर (पलास), पल्लवी पाटीदार (जावरा), ललीता मईडा (मेघनगर), दिव्या जाट (पिपलोदा), शशीभ खराड़ी (रतलाम), रंजन निनामा (पेटलावद), अर्पिता निनामा (सैलाना), मनीष डामोर (राणापुर), अंतिम बाला सिंघाड (रतलाम), महेश भूरिया (मेघनगर), संतोषी देवड़ा (थांदला) और रोशनी राठौर (थांदला)।

इन विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश के विभिन्न शासकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेजों इंदौर, भोपाल, देवास, सीहोर, खंडवा, सागर एवं जबलपुर में MBBS की सीट प्राप्त हुई है।

अभ्यास परिवार ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।