अभ्यास ने नीट में चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित कर मनाया विजयोत्सव, 600 से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को संस्था की ओर से 1 लाख का चेक प्रदान किया गया।

अभ्यास ने नीट में चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित कर मनाया विजयोत्सव, 600 से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को संस्था की ओर से 1 लाख का चेक प्रदान किया गया।

रतलाम। शहर में पिछले कुछ वर्षो से कई विद्यार्थियों के डाक्टर बनने के सपने को पूरा करने में महती भूमिका निभा रहा अभ्यास करियर इंस्टीटयूट समय समय पर विद्यार्थियों का हौंसला बढ़ाने और उनको सम्मानित करने में भी पीछे नही रहता। यही वजह है कि इस संस्थान की सफलता को हर तरफ सराहना मिलती है। इस बार जब इंस्टीटयूट ने पिछले वर्षो के दौरान चयनित हुए प्रशिक्षु चिकित्सको का सम्मान किया तो उनके अभिभावको से लेकर आमंत्रित अतिथि और गणमान्यजन भी अभिभूत हो उठे। 
यहा शास्त्री नगर में संचालित अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉक्टर राकेश कुमावत ने बताया कि रतलाम के बडबड स्थित जानकी मंडप में अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट ने नीट में चयनित विद्यार्थियों का विजयोत्सव मनाया। कार्यक्रम करीब तीन घंटे तक चला। कार्यक्रम में वर्ष 2019 से 2024 तक के अभ्यास से चयनित प्रशिक्षु चिकित्सकों का सम्मान किया गया। इस दौरान कोई परिजन ठेठ गांव से अपनी वेशभूषा में तो कोई महिला घुुंघट लिए गर्व के साथ अपने बच्चों को डॉक्टर बनते देख रही थी, उनके मन की खुशियां मौन होते हुए भी बहुत कुछ कह रही थी । अभ्यास संस्थान ने अपने अनूठे अंदाज में विभित्र मेडिकल कालेज में चयनित स्टूडेंटस को सम्मानित किया। जिसमें उनके  अभिभावक के साथ उनके गुरूजन भी मौजूद थे।
 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ सादाब अहमद सिद्दिकी असिस्टेंट कमिशनर आबकारी विभाग, रतलाम, डॉ.गोपाल यादव अध्यक्ष-इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, रतलाम, तथा विशिष्ट अतिथि वैभव उपाध्याय डी सी एम आयी-रेलवे मंडल रतलाम व  डॉ. सोनी यादव नेत्र रोग विशेषज्ञ, रतलाम  के अलावा संस्था के प्रमुख डॉक्टर राकेश कुमावत एवं निलीमा कुमावत मंचासीन रहे।
 आबकारी अधिकारी श्री सिद्धिकी ने अपने उदबोधन में कहा कि नीट जैसी जटिल परीक्षा में जिन छात्र-छात्राओं ने सफलता अर्जित की है उन्हें बधाई किन्तु जो सफल नहीं हो सके है उन्हें भी निराश होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने इस कठिनतम परीक्षा की चुनौती को स्वीकार किया यह कम नहीं है। विद्यार्थियों से मुखाबित होते हुए आपने कहा कि अनुभवी शिक्षकों का बड़ा महत्व होता है वे बताते है कि क्या पढऩा और क्या नहीं पढऩा। वे समय भी बचाते है, अभ्यास इंस्टीट्यूट ने छोटे शहर में इसकी स्थापना कर एक उपकार का कार्य किया है। साथ ही डॉक्टर सिद्दीकी ने कहा कि महानगरों मे भ्रामक विज्ञापन दिखाकर पेरेंट्स को गुमराह किया जाता है लेकिन अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट का रिजल्ट 100 प्रतिशत 24 कैरेट सोने जैसा है ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. गोपाल यादव और रेलवे के अधिकारी वेभव उपाध्याय ने कहा कि अभ्यास केरियर संस्था को बहुत नजदीकी से देखा है। उन्होंने जो पौधा लगाया है यह आज वटवृक्ष बन चुका है और वह अब फल देने लगा है। कार्यक्रम को डॉ.सोनी यादव ने भी संबोधित किया। इस दौरान संस्था की प्रगति उसके उद्देश्य व स्वरूप पर डॉ.राकेश कुमावत ने प्रकाश डाला साथ ही चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके संघर्ष की कहानी बताकर संस्था में हाल ही में अध्ययनरत विद्यार्थियों को मोटिवेट किया । स्वागत भाषण संस्था की मैनेजिंग डायरेक्टर निलीमा कुमावत ने दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ.विकास जैन तथा डॉक्टर आदर्श द्विवेदी ने किया। अतिथियों का स्वागत श्यामलाल कुमावत (व्याख्याता), डॉक्टर राकेश कुमावत, अनिमेष कुमावत, राकेश जादौन, श्रीमती रेखा जादौन, श्रीमती निलीमा कुमावत, डॉक्टर अजय कुमावत आदि ने किया। मेघा मल्लिक, भूमिका परमार और मुस्कान राठौर ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया साथ ही मोनिका मालवीय ने संगीत प्रस्तुत किया। 
 अंत में कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन अनिमेष कुमावत ने किया । कार्यक्रम में उपस्थित सभी जन मान ने भोजन ग्रहण किया इसमें संस्था की पूरी फ़ैकल्टी, नॉन टीचिंग स्टाफ़ एक समान गणवेश में एवं प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से संस्था से जुड़े सभी लोग उपस्थित रहे व कार्यक्रम को सफल बनाया।

-इन विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम के दौरान दिव्यांशी परिहार पितापवन परिहार (रतलाम), रिया भूरिया  पिताप्रकाश भूरिया (थांदला), चेतना डिंडोर पिता बालचंद्र डिंडोर (सैलाना), प्रतिभा पाटीदार पितादिलीप पाटीदार (कारोदा-रतलाम), दिव्या पोरवाल  पिता       राजेंद्र पोरवाल (निम्बोद), प्रियंका  भाटी  पिताअविनेंद सिंह भाटी (रतलाम), रितिका बाबेरिया  पिता गनु बाबेरिया (झाबुआ), जया पाटीदार  पिताआनंद पाटीदार (उज्जैन), नंदनी चौहान  पिता कनु सिंह चौहान (नीमच), नीलम मुनिया  पितालक्ष्मण मुनिया (झाबुआ), सलोनी मालवीय  पिता अमृत राम मालवीय (कंचन खेड़ी), पायल डामोर  पितानागेश्वर डामोर (शिवगढ़), पायल डामोर पिता दिनेश डामोर (मेघनगर), प्राची यादव  पिताईश्वर लाल यादव (आमला बदनावर), पलक यादव पिताभुवनेश्वर यादव (धमनियां), श्रेया चौरसिया  पिता आशीष चौरसिया (रतलाम), रिद्धि मूलेवा  पितासंतोष मूलेवा (पेटलावद), अंजलि कोठारी  पिताअरविंद कोठारी (मेघनगर), संदीप राठौड़ पिता दिनेश राठौड़ (रतलाम), प्रद्युम्न कुमावत पिता राकेश कुमावत (रतलाम), संजय डामर पिता अमृत डामर (सर्वड), निखिल वर्मा पिता राजेश वर्मा (रतलाम), नीरज खराडी पिता छगनलाल (झाबुआ), समकित जैन पिता तारेश जैन (प्रतापगढ़), प्रधान सिंह पिता तूफ़ान सिंह (उज्जैन), सुजल रायकवर पिता कैलाश रायकवर (रतलाम), पीयूष धाकड़ पिता समर्थ धाकड़ (पिपलौदा), दक्ष पाटीदार पिता पारस पाटीदार (रतलाम), लाखन परमार पिता कैलाशचंद्र परमार (राघवी-उज्जैन), भूमि सिलावट  पिता शैलेंद्र सिंह सिलावट (रतलाम), अदिति सिंह  पिताअवधेश सिंह (महू), ख़ुशबू मईडा  पिताशंकरलाल (थांदला), सलोमी भूरिया  पितारमेश भूरिया (झाबुआ), शिवांगी पडियार पिताचेतन (बडावदा), रूमेजा़ कुरेशी  पिता अनीश कुरेशी (रतलाम), महेश गणावा  पिता प्रकाश गणावा (थांदला), धुम्मा खडिय़ा  पिता गंवा खडिय़ा (थांदला),अक्षा कुरेशी  पिता अनीश कुरेशी (रतलाम)।
--------