रतलाम: बेपटरी हुई यात्री गाड़ी, बड़ा हादसा टला

रतलाम: बेपटरी हुई यात्री गाड़ी, बड़ा हादसा टला

24 घंटे के भीतर रतलाम रेल मंडल में दूसरा हादसा, दर्शन एक्सप्रेस का इंजन हुआ बेपटरी, जनहानी की सूचना नहीं

रतलाम। रतलाम रेल मंडल में 24 घंटे के भीतर दूसरा रेल हादसा हो गया। शनिवार सुबह दिल्ली मुंबई रेल खंड पर दुरंतो ट्रेन बेपटरी हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी राहत दल के साथ घटनास्थल रवाना हो गए।

सूत्रों के अनुसार हादसा रतलाम रेल मंडल के अमरगढ़ पंचपिपलिया स्टेशन के बीच हुआ। ट्रेन क्रमांक 12494 हजरत निजामुद्दीन मिराज दर्शन यात्री गाड़ी का इंजिन बेपटरी हो गया। जानकारी मिलते ही रतलाम रेल मंडल मुख्यालय से वरिष्ठ अधिकारी राहत दल के साथ घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। फिलहाल किसी प्रकार के जनहानि के सूचना नहीं है। हादसे के बाद रेल मार्ग बाधित हुआ है।बता दें कि शुक्रवार सुबह करीब 11:15 बजे रतलाम रेल मंडल के ही जैकोट स्टेशन पर मेमू ट्रेन के एक कोच में भीषण आग लग गई थी। आज इतनी ज्यादा थी कि कुछ ही पल में पूरा कोच पूरी तरह जल गया। महेश 24 घंटे के भीतर शनिवार सुबह रतलाम मंडल में फिर हादसा हो गया।