डोसीगांव पीएम आवास मल्टी में निगम टीम पर पथराव, अधिकारियों को भागकर बचानी पड़ी जान,बिना पुलिस के पहुंची थी टीम

डोसीगांव पीएम आवास मल्टी में निगम टीम पर पथराव, अधिकारियों को भागकर बचानी पड़ी जान,बिना पुलिस के पहुंची थी टीम

रतलाम। शहर के डोसीगांव स्थित पीएम आवास मल्टी (ईडब्ल्यूएस) फ्लैट में रहने वाले लोगों को बकाया राशि का नोटिस चस्पा करने पहुंची नगर निगम की टीम पर शुक्रवार को आक्रोशित लोगों ने पथराव कर दिया। अचानक हुए पथराव से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालात बिगड़ते देख निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को जान बचाकर मौके से भागना पड़ा। वही नगर निगम टीम बिना पुलिस के पहुंची थी, जिसको लेकर पथराव होना बताया जा रहा है।


जानकारी के अनुसार, नगर निगम का अमला शुक्रवार की सुबह 11 बजे पीएम आवास योजना के तहत डोसीगांव स्थित ईडब्ल्यूएस फ्लैटों में रहने वाले 208 बकायादार हितग्राहियों को नोटिस तामील कराने पहुंचा था। टीम में निगम स्वास्थ्य अधिकारी राजेंद्र सिंह पंवार सहित निगम के इंजीनियर और राजस्व विभाग के कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में निगम का अमला मौजूद था। निगम ने इन हितग्राहियों को तीन दिन के भीतर 1.80 लाख रुपए की बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए हैं। तय समय में भुगतान नहीं होने पर 4 अगस्त से फ्लैट खाली कराने और वैधानिक कार्रवाई के साथ एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी भी दी गई है।

निगम की टीम जैसे ही कॉलोनी में नोटिस चस्पा करने पहुंची, वहां मौजूद कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया ओर हंगामा करने लगे। । देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आक्रोशित लोगों ने निगम अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले से अफरा-तफरी का माहौल बन गया और निगम अमले के अधिकारियों और कर्मचारियों को को मौके से भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। पत्थरबाजी के बीच निगम के  वाहन भी वही छोड़ अपनी जान बचाकर भाग निकले, घटना की सूचना मिलने के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

पथराव की सूचना मिलने के बाद नगर निगम आयुक्त अनिल भाना भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी  ली। इसके बाद पुलिस की मौजूदरी में नोटिस चस्पा किये गये। कमिश्नर अनिल भाना ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के एएचपी घटक के तहत डोसीगांव स्थित शिवशंकर बस्ती सहित अन्य क्षेत्र के 396 पात्र हितग्राहियों को ईडब्ल्यूएस फ्लैट आवंटित किए गए थे। इनमें से 188 हितग्राहियों ने नियमानुसार दो लाख रुपए का अंशदान जमा कर दिया, जबकि 208 हितग्राहियों ने केवल मार्जिन मनी जमा कर पूरी राशि का भुगतान किए बिना ही फ्लैटों पर कब्जा कर लिया। ऐसे हितग्राहियों को अंतिम अवसर दिया गया है। यदि तीन दिन के भीतर बकाया राशि जमा नहीं की गई तो 4 अगस्त से फ्लैटों से कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी जिसको लेकर ही यहाँ निगम अमला पहुंचा था और नोटिस  लगा था था। इस दौरान यहाँ रहने वाले लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।

बिना पुलिस बल पहुंची निगम टीम पर पथराव
नगर निगम का अमला डोसीगांव ईडब्ल्यूएस फ्लैटों में नोटिस चस्पा करने बिना पुलिस बल के पहुंचा था। जैसे ही टीम ने नोटिस लगाने की कार्रवाई शुरू की, वहां मौजूद लोगों ने इसका विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और आक्रोशित लोगों ने निगम अधिकारियों व कर्मचारियों पर पथराव कर दिया। अचानक हुए पथराव से निगम टीम में अफरा-तफरी मच गई और अधिकारियों-कर्मचारियों को मौके से भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।