पोषण पखवाडा अंतर्गत आयुष विभाग द्वारा नि:शुल्क शिविर का आयोजन’
रतलाम। संचालनालय आयुष म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ दाताराम जयंत के मार्गदर्शन में आज 17 अप्रैल को शासकीय आयुष औषधालय व एचडब्ल्युसी सुजलाना द्वारा आंगनवा?ी में पोषण पखवा?ा अंतर्गत नि:शुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ रवि कलाल एवं डॉ नरेन्द्र ग?वाल द्वारा कुल 62 महिलाओं तथा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित पोषण का महत्व बताते हुए ऋतु अनुसार आहार-विहार की जानकारी दी गई, साथ ही जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण कर रोगानुसार आयुर्वेदिक औषधि प्रदाय की गयी। शिविर में दवासाज श्रीमती सुनीता तँवर, आंगनवा?ी कार्यकर्ता कृष्णा गणावा, सहायिका राजू बाई, तथा आशा कार्यकर्ता अनीता गणावा द्वारा सेवाएं दी गई।
