दसनाम गोस्वामी समाज द्वारा “समरसता महाआरती” का भव्य एवं सफल आयोजन

दसनाम गोस्वामी समाज द्वारा “समरसता महाआरती” का भव्य एवं सफल आयोजन

रतलाम। आदि गुरु शंकराचार्य जी की जन्म जयंती एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर अखिल भारतीय दसनाम गोस्वामी समाज (युवा शाखा, म.प्र.) द्वारा आयोजित “समरसता महाआरती” कार्यक्रम रतलाम में अत्यंत भव्यता एवं गरिमा के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस आयोजन में विभिन्न समाजों के प्रमुख जनों ने सहभागिता करते हुए समरसता, एकता एवं सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में भक्ति, अनुशासन और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम के संत अतिथि के रूप में परम पूज्य दंडी स्वामी श्री आत्मानंद जी सरस्वती एवं महर्षि श्री संजय शिवशंकर जी दवे की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्री प्रहलाद जी पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप जी उपाध्याय, प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री मुकेश पुरी जी गोस्वामी एवं रोगी कल्याण समिति अध्यक्ष श्री संजय पुरी जी गोस्वामी उपस्थित रहे।


साथ ही समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारी—राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राजेश जी गोस्वामी, प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल पुरी जी गोस्वामी एवं राष्ट्रीय सचिव दशरथ गिरी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ाया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन निरंजन गिरी जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर महंत भंवर गिरी, मुकेश वन, सूरज भारती, अजय पुरी, रोहित गोस्वामी, विकास गिरी, रवि गिरी, आकाश गिरी, दीपक गिरी, ललित गिरी, मोहित गिरी, रितेश वन, अजय गिरी सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त इंदौर, बदनावर, बड़नगर, पिपलोदा, जावरा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में समाजजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। साथ ही रतलाम जिले के विभिन्न समाजों के जिला प्रमुख एवं प्रतिनिधियों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
यह भव्य आयोजन भारत माता मंदिर उद्यान, अलकापुरी चौराहा, रतलाम में संपन्न हुआ, जहां श्रद्धा, समर्पण एवं सामाजिक एकता का प्रेरणादायी दृश्य उपस्थित रहा।
संयोजक:
जिला अध्यक्ष विनोद गिरि गोस्वामी
विक्रम गिरी गोस्वामी, मनोहर पुरी गोस्वामी, निरंजन गिरी गोस्वामी, राजेश गिरी गोस्वामी, अभिषेक गिरी गोस्वामी
अखिल भारतीय दसनाम गोस्वामी समाज (युवा शाखा, रतलाम – मध्य प्रदेश)