कॉलेज रोड पर ठेला हटाने की कार्रवाई बनी बवाल, फल विक्रेता ने निगमकर्मियों पर लगाए ठेला पलटने और रुपए मांगने के आरोप सब-हेडिंग: सड़क पर लेटकर किया विरोध, कांग्रेस नेताओं ने संभाला मोर्चा; घंटों जाम के बाद पुलिस ने यातायात कराया डायवर्ट

कॉलेज रोड पर ठेला हटाने की कार्रवाई बनी बवाल, फल विक्रेता ने निगमकर्मियों पर लगाए ठेला पलटने और रुपए मांगने के आरोप  सब-हेडिंग:  सड़क पर लेटकर किया विरोध, कांग्रेस नेताओं ने संभाला मोर्चा; घंटों जाम के बाद पुलिस ने यातायात कराया डायवर्ट

रतलाम। शहर के कॉलेज रोड पर सोमवार शाम नगर निगम की ठेला हटाने की कार्रवाई विवाद में बदल गई। एक फल विक्रेता ने निगम कर्मचारियों पर जबरन रुपए मांगने, बदसलूकी करने और उसका फलों से भरा ठेला पलटने के गंभीर आरोप लगाए। घटना से आक्रोशित विक्रेता सड़क पर वाहन के सामने लेट गया, जिसके बाद उसके परिजनों और बाद में कांग्रेस नेताओं ने भी सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। विरोध के चलते कॉलेज रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात घंटों प्रभावित रहा।

टाटा नगर निवासी फल विक्रेता राजेश माली के अनुसार वह कॉलेज रोड पर केले का ठेला लगाकर फल बेच रहा था। आरोप है कि इसी दौरान नगर निगम का अमला वहां पहुंचा और उससे रुपए मांगे। रुपए नहीं देने पर कर्मचारियों ने उसका तोल कांटा जब्त कर लिया और केले से भरा ठेला सड़क पर पलट दिया। घटना से नाराज राजेश ने अपने परिजनों को बुलाकर सड़क पर लेटकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सूचना मिलने पर स्टेशन रोड थाना पुलिस बल के साथ पर पहुंचा।  पुलिस ने यातायात डायवर्ट किया और प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

कांग्रेस ने संभाला मोर्चा

घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता मयंक जाट, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। कांग्रेस नेताओं ने फल विक्रेता का समर्थन करते हुए संबंधित नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके पर बुलाने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। मौके पर निगम स्वास्थ्य अधिकारी राजेंद्र सिंह पंवार पहुंचे और चर्चा कर मौके पर निराकरण का आश्वासन दिया। जिसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।