अभिभाषक संघ ने आतंकी हमले की निंदा कर दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि
रतलाम : जिला अभिभाषक संघ द्वारा दिल्ली में हुए आतंकी हमले के विरुद्ध शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें संघ अध्यक्ष राकेश शर्मा ने आतंकियों द्वारा की गई कायरान घटना के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव रखा गया। इसमें हमले की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई का अनुरोध किया गया। दोषियों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाले संगठनों, राजनीतिक दलों व अन्य प्रकार के व्यक्तियों के विरुद्ध भी सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही भारत विरोधी तत्वों व घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने, इनका समर्थन करने वाले व इन्हें न्यायिक सहायता प्रदान करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाए। दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। सहसचिव विरेन्द्र कुलकर्णी, पुस्तकालय सचिव सुनीता वासनवाल, अभिभाषक रवि जैन, अजीत चत्तर ने भी संबोधित किया। संचालन पूर्व सचिव लोकेंद्रसिंह गेहलोत ने किया।
