त्रिवेदी तट पर 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ कल से शुरु होगा -जगतगुरु शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती का मिलेगा सान्निध्य, आज चौमुखा महादेव मंदिर पर अभिषेक से शुरुआत

त्रिवेदी तट पर 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ कल से शुरु होगा -जगतगुरु शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती का मिलेगा सान्निध्य, आज चौमुखा महादेव मंदिर पर अभिषेक से शुरुआत

रतलाम। त्रिवेणी तट पर 70वां महारुद्र यज्ञ दो जनवरी से प्रारंभ होगा। एक जनवरी को बागड़ों का वास स्थित अगरजी का मंदिर में महादेव का अभिषेक, पूजा-अर्चना की जाएगी। तत्पश्चात त्रिवेणी तट पर भूदेव और यजमान का हेमाद्रि स्नान होगा। ध्यान योगी महर्षि उत्तम स्वामी की मौजूदगी में महारुद्र यज्ञ की शुरुआत होगी। तीन जनवरी को जगतगुरु शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती की त्रिवेणी तट पर धर्म सभा होगी।
सनातन धर्मसभा व महारुद्र यज्ञ समिति अध्यक्ष अनिल झालानी ने बताया कि महारुद्र यज्ञ की शुरुआत के पहले सोमवार सुबह नौ बजे चौमुखा महादेव का अभिषेक होगा। तत्पश्चात त्रिवेणी तट पर मुख्य यजमान और भूदेव का हेमाद्रि स्नान होगा।
महारुद्र यज्ञ शुभारंभ दो जनवरी को प्रात: 10 बजे त्रिवेणी तट पर ध्यान योगी महर्षि उत्तम स्वामी (ईश्वर आनंद ब्रह्मचारी) के उपदेश व ध्वजारोहण से होगा। तत्पश्चात अग्नि प्रवेश होगा। मुख्य यजमान मोहन शर्मा (मुंशी) परिवार द्वारा यज्ञ कुंड में अग्नि प्रवेश किया जाएगा। 12 जनवरी को यज्ञ की पूर्णाहुति होगी।
सनातन धर्मसभा के अध्यक्ष अनिल झालानी की मौजूदगी में रविवार दोपहर में बैठक हुई। बैठक में शंकराचार्य की अगवानी को लेकर चर्चा की गई। मुन्नालाल शर्मा, नरेन्द्र जोशी, आशा उपाध्याय, नरेन्द्र जोशी आदि ने विचार रखे। जगतगुरु शंकराचार्य तीन जनवरी को सुबह सात बजे दिल्ली से रतलाम रेलवे स्टेशन आएंगे। बुधवार दोपहर तीन बजे शहर के विभिन्न मार्गों से शोभायात्रा के रूप में त्रिवेणी तट पर लाया जाएगा, जहां धर्मसभा को संबोधित करेंगे।
शोभायात्रा संयोजक मनोज शर्मा, संजय दलाल, जनक नागल, सतीश राठौर, लता बक्शी, पूजा बोहरा, रत्ना पाल, दिव्या चंदन शर्मा को बनाया गया। शोभायात्रा शहर सराय से दोपहर तीन बजे निकलेगी। रैली शहर सराय, रानीजी का मंदिर, नाहरपुरा, डालू मोदी बाजार, माणक चौक गोपाल मंदिर, घास बाजार चौमुखी पुल, चांदनी चौक, त्रिपोलिया गेट होते हुए धर्मसभा स्थल त्रिवेणी तट पहुंचेगी। पूर्व विधायक कोमलसिंह राठौर, मोहनलाल भट्ट, रामचंद्र शर्मा, पुष्पेंद्र जोशी, नवनीत सोनी, डा राजेंद्र शर्मा, बृजेंद्र नंदन मेहता, महापौर शैलेंद्र डागा आदि मौजूद थे।